
वाईएस शर्मिला रेड्डी
– फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘चलो सचिवालय प्रदर्शन’ किया। इस प्रदर्शन से पहले उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ आंध्र रत्न भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को नजरबंदी से बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विजयवाड़ा में अपने पार्टी कार्यालय में रात गुजारने का फैसला किया था।
#WATCH | Andhra Pradesh Congress President YS Sharmila Reddy along with party workers and leaders holds ‘Chalo Secretariat’ protest in Vijayawada pic.twitter.com/brPV3bv4WI
— ANI (@ANI) February 22, 2024
राज्य सरकार के खिलाफ शर्मिला रेड्डी का विरोध प्रदर्शन
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं और छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग करना है। वाईएस शर्मिला ने पिछले पांच वर्षों में अपने ही भाई जगन मोहन रेड्डी की सरकार द्वारा इन मुद्दों पर कोई समाधान नहीं निकाले जाने पर निराशा व्यक्त की है।