You can reach Delhi to Ayodhya on single charge from Mercedes Benz EQS check its range features and details, ऑटो न्यूज

ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर पर हैं। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर के कपाट 23 जनवरी 2024 को सभी लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। अगर आप भी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं और आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार से अयोध्या जाना चाहते हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषित न करे और सिंगल चार्ज में रामनगरी भी पहुंचा दे, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सिंगल चार्ज में अयोध्या राम मंदिर पहुंचा देगी। यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार में से एक है। जी हां, हम मर्सिडीज-बेंज EQS की ही बात कर रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इस ईवी की खासियत जानते हैं।

इस माइलेज कार से अपनी फुल फैमिली लेकर पहुंचिए अयोध्या, खर्चा होगा वंदे भारत की सिंगल टिकट से भी कम; सस्ते में निपट जाएंगे

देश के लिए गर्व की बात

इस इलेक्ट्रिक कार के लॉन्चिंग पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पुणे में EQS 580 का निर्माण हमारे देश के लिए गर्व की बात है। हम चाहते हैं कि भारत में काम करने वाली अधिक से अधिक कार निर्माता अपने बेड़े के साथ इलेक्ट्रिक कार बनाएं।

 107.8 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक

ये ईवी 107.8 kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है। यह न्यू लिथियम-आयन टेक्नोलॉजी का यूज करती है। कंपनी दावा करती है कि EQS 677 किमी. तक की रेंज के साथ भारत की सबसे लंबी रेंज वाली EV है। ध्यान देने वाली बात यह है कि EQS 580 की ARAI-दावा की गई रेंज 857 किमी से भी अधिक है। इसको यूरो NCAP की सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं। यह 9 एयरबैग से लैस है। 

कितनी है कीमत?

देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सितंबर 2022 में ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) EQS 580 4मैटिक लॉन्च की थी, जिसकी कीमत ₹1.55 करोड़ है। EQS 580 भारत में मर्सिडीज-बेंज की पहली स्थानीय रूप से निर्मित (असेंबल) EV है और 14वीं ‘मेड इन इंडिया’ मर्सिडीज-बेंज मॉडल है।

बाइक से रामलला के दर्शन का बना रहे प्लान; जान लीजिए अयोध्या जाने का बेस्ट रूट, दूरी, समय और खर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *