Year 2023 will be best for India in ODI, record broken | वनडे में साल 2023 भारत के लिए बेस्ट, रिकॉर्ड ध्वस्त: जितनी सफल 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलिया टीम थी, 2023 में रही भारतीय टीम

20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारत ने इस साल वनडे एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। - Dainik Bhaskar

भारत ने इस साल वनडे एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

साल 2023 में भारत ने अपने वनडे इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम इंडिया इस कदर हावी रही कि उसका प्रदर्शन 2000 के दशक वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की याद दिला गया। भारत ने इस साल खेले 35 वनडे में से 27 में जीत हासिल की, जो कि इतने ही मुकाबले खेलकर साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया (30 जीत) के बाद सबसे ज्यादा है।

इससे पहले वनडे में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 1998 में था, जहां उसने 24 वनडे मैच जीते थे। साल 2023 में भारत ने एक कैलेंडर ईयर में जीत का औसत अंतर, सबसे ज्यादा बार 200+ रन से जीत, सबसे बड़े स्कोर, सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा विकेट जैसे रिकॉर्ड्स बना दिए जिन्हें कम होते वनडे मुकाबलों के बीच तोड़ना बहुत मुश्किल होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 143 रन के औसत अंतर से जीते

  • भारत ने साल 2023 में 14 मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते। इनमें उसका औसत जीत अंतर 143 रन रहा, जो वनडे इतिहास में सर्वाधिक है। अफ्रीका का जीत का औसत अंतर 137 रन रहा।
  • साल 2003 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 मैच 122 रन के औसत अंतर से जीते थे। 2007 की ऑस्ट्रेलिया टीम ने 12 मैच 105 रन के औसत अंतर से जीते।

सबसे ज्यादा 350+ स्कोर बनाए, शतकों में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी

  • साल 2023 में 9 बार भारत का स्कोर 350+ के पार पहुंचा। यह किसी टीम के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 350+ स्कोर हैं। उसने साल 2019 में इंग्लैंड के 7 बार 350+ रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • टीम इंडिया की ओर से इस साल 19 शतक लगे। साल 2017 के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर दुनिया में 50 वनडे शतक वाले पहले बल्लेबाज बने।

पहली बार किसी टीम के 250 छक्के, रोहित रिकॉर्ड ब्रेकर

  • टीम इंडिया इस साल वनडे इतिहास के किसी साल में 250 छक्के जमाने वाली पहली टीम बन गई। अफ्रीका ने 225 छक्के लगाकर रिकॉर्ड टैली में दूसरा स्थान हथिया लिया। दोनों टीमों ने विंडीज के साल 2019 में लगे 209 छक्कों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया।
  • भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इन 250 में से 67 छक्के जड़े। यह किसी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक है। रोहित ने एबी डिविलियर्स (58 छक्के, साल 2015) का रिकॉर्ड तोड़ा।

सर्वाधिक विकेट के अपने रिकॉर्ड तोड़े, सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

  • भारत ने इस साल 289 विकेट लेकर साल 1998 में 286 विकेट लेने का अपना रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। इस साल हर 27.4वीं गेंद पर विकेट चटकाया, जो किसी टीम के लिए एक कैलेंडर ईयर में बेस्ट स्ट्राइक रेट है।
  • भारतीय टीम ने इस साल आठ बार पारी में पांच विकेट भी लिए। इससे पाकिस्तान (1990), ऑस्ट्रेलिया (2004) और श्रीलंका (2008) के 6-6 फाइव विकेट हॉल के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *