WPL 2024 Schedule Update; MI DC RCB Match Fixtures, Time Table, Timings | विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-2 का शेड्यूल जारी: 23 फरवरी को MI और DC के बाद पहला मैच; 17 मार्च को फाइनल होगा

मुंबई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। - Dainik Bhaskar

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शेड्यूल घोषित हो चुका है। इस सीजन का ओपनिंग मैच 23 फरवरी को पिछले साल की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। 15 मार्च को एलिमिनेटर और 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

BCCI ने गुरुवार को शेड्यूल का अधिकृत ऐलान किया। इसके अनुसार, इस बार 22 मैच खेले जाएंगे। इनमें 20 लीग और 2 नॉकआउट मैच शामिल होंगे। सभी 22 मैच दो वेन्यू पर होंगे। इनमें बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम शामिल हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

रोजाना एक मैच खेला जाएगा
WPL के सीजन-2 में 23 फरवरी से 4 मार्च तक शुरुआती 11 मुकाबले बेंगलुरु होंगे। इसके बाद 5 से 17 मार्च तक बाकी 11 मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। एक दिन में एक ही मैच होगा और सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच दिल्ली में आखिरी लीग मैच होगा। 14 और 16 मार्च को एक-एक दिन का ब्रेक रहेगा। जबकि 15 मार्च को एलिमिनेटर और 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

बेंगलुरु और दिल्ली में WPL के 22 मैच कराए जाएंगे। बेंगलुरु RCB और दिल्ली DC का होम ग्राउंड है।

बेंगलुरु और दिल्ली में WPL के 22 मैच कराए जाएंगे। बेंगलुरु RCB और दिल्ली DC का होम ग्राउंड है।

टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी
WPL के दूसरे सीजन में भी 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 लीग मैच खेलेंगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच दिल्ली में एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम 17 मार्च को पहले नंबर पर रहने वाली टीम के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता था सीजन-1 का खिताब
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन 2023 में 4 से 26 मार्च के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और दिल्ली की मेग लेनिंग ने की थी। पहले सीजन में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था, दूसरे सीजन में भी 5 ही टीमें हिस्सा लेंगी।

मुंबई इंडियंस ने सीजन-1 का खिताब जीता था। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर थीं।

मुंबई इंडियंस ने सीजन-1 का खिताब जीता था। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर थीं।

एक ही राज्य में कराना चाह रहा था BCCI
रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को एक ही राज्य के अलग-अलग स्टेडियम में करवाना चाह रहा था। क्योंकि एक ही राज्य में मैच होने से मैनेजमेंट आसानी से हो जाता है।

BCCI ने महाराष्ट्र और गुजरात के 2 ऑप्शन निकाले थे। लेकिन मुंबई में सीजन-1 के सभी मैच खेले गए, इसलिए इस बार उसे मेजबानी नहीं दी जा रही। जबकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता टूर्नामेंट के लिए कुछ ज्यादा ही हो जाती। इसलिए BCCI ने इन दोनों स्टेडियम को ड्रॉप किया और आखिर में दिल्ली और बेंगलुरु पर सहमति बना ली।

22 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू हो कर 26 मई तक चल सकता है। इसके 5 दिन बाद ही 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट को 17 साल से नहीं जीत सका है, टीम को एकमात्र सफलता 2007 में मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *