नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते हैं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाने वाला है। घर हो या बाहर के कामकाज में महिलाएं सशक्त रूप से कार्य कर रही है। इधर कामकाज के बीच महिलाएं खुद का ख्याल नहीं रख पाती है जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां उन्हें घेर लेती है। महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित करते हुए ऐसे कई स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी है। जिसके जरिए महिला खुद को सुरक्षित रख सकती है।
स्वास्थ्य बीमा में क्या होता है शामिल
महिलाओं के स्वास्थ्य बीमा योजनाएं, बड़े तौर पर महिला वर्ग को कवर करती है। इस बीमा योजना में निवारक देखभाल जैसे, वार्षिक या द्वि-वार्षिक स्त्रीरोग संबंधी जांच, स्तर कैंसर जांच, गर्भनिरोधक, प्रसवपूर्व देखभाल समेत कई सुविधाएं शामिल होती है।
जानिए टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के बारे में
स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने इस साल 2024 में महिलाओं के लिए टॉप 5 हेल्थ इंश्योरेंस प्लान दिए है जिसके जरिए महिला अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकती है। इसमें शामिल है-
1- केयर जॉय प्लान
2- स्टार वूमेन केयर प्लान
3- मेरी- स्वास्थ्य महिला सुरक्षा
4- चोलामंडलम सर्व शक्ति योजना
4-न्यू इंडिया आशा किरण मेडिक्लेम पॉलिसी
यह भी पढ़ें
हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए क्या दस्तावेज जरूरी
1- आपके पहचान प्रमाण सहित KYC डॉक्यूमेंट
2- मेडिकल रिपोर्ट (कभी बीमारी का परीक्षण किया हो)
3-कोई अन्य डॉक्यूमेंट
क्या मिलता है हेल्थ इंश्योरेंस से फायदे
महिलाओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस के कई सारे फायदे होते है जो इस प्रकार है।
1- महिला के पास बीमा होने से खुद को बीमारी से बचा सकते है और बिना किसी हिचकिचाहट के साथ सहायता और चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकते है।
2- स्वास्थ्य बीमा के होने से आपकी सबसे अच्छी मातृत्व देखभाल का लाभ उठा सकते है। बीमा के होने से इलाज के खर्चों को कम किया जा सकता है।
3- अगर महिला के पास स्वास्थ्य बीमा होगा तो इसमें निवेश करके आप आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत कर लाभ के अधीन आता है।
4- अगर महिला के पास कोई स्वास्थ्य बीमा योजना है तो इमरजेंसी की स्थिति में मदद मिल जाती है।