Weather News :तेजी से बदल रहा है मौसम, बर्फीली हवा ने दिल्ली में बढ़ाई ठिठुरन; अब कड़ाके की सर्दी देगी दस्तक – Mausam Ki Jankari Delhi Morning Remained Colder Than Jammu On Sunday Due To Icy Wind

mausam ki jankari Delhi morning remained colder than Jammu on Sunday due to icy wind

दिल्ली में बढ़ी ठंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आने वाले दिनों में राजधान के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सुबह की सर्दी शिमला के बाद कल जम्मू को भी पीछे छोड़ चुकी है। यह सिलसिला अब जारी रहने वाला है क्योंकि बर्फीली हवा से दिल्ली की सुबह रविवार को जम्मू से भी ठंडी रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *