vodafone idea big relief from tdsat ask government to return RS 755 crore | सरकार को कंपनी के 755 करोड़ रुपए वापस लौटाने का आदेश

  • Hindi News
  • Business
  • Vodafone Idea Big Relief From Tdsat Ask Government To Return RS 755 Crore

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीकॉम सेक्टर की परेशानियों से जूझ रही वोडाफोन-आइडिया को सरकार से करीब 755 करोड़ रुपए वापस मिलने वाले हैं। टेलीकॉम डिस्प्यूट्स सेटलमेंट एंड एपिलेट ट्रिब्यूनल (TDSAT) ने कंपनी और सरकार के मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह वोडाफोन-आइडिया को 755 करोड़ रुपए वापस लौटाए।

सरकार को 15 दिनों के अंदर रकम वापस करने का आदेश
वोडाफोन-आइडिया के लिए इसे TDSAT की तरफ से बड़ी राहत मानी जा रही है। वोडाफोन-आइडिया द्वारा दोनों कंपनियों के मर्जर के समय ये रकम चुकाई गई थी। लेकिन अब TDSAT ने फैसला सुनाते हुए सरकार को 15 दिनों के अंदर ये रकम वापस करने का आदेश दिया है।

इस खबर डिटेल्स देते हुए CNBC-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि जब दोनों कंपनियों का मर्जर हुआ था, तब सरकार ने कंपनी से कहा कि उन्हें 3,226 करोड़ रुपए चुकाने हैं। लेकिन इसका मूल्यांकन किया गया तो पता चला कि 3,170 रुपए ही चुकाने थे। जिसके बाद ये मामला TDSAT में पहुंचा। इसमें सुनवाई करने के बाद TDSAT ने शुक्रवार को सरकार को आदेश जारी किया था।

TDSAT ने रकम लौटाने और इसे एडजस्ट करने की रियायत दी
TDSAT ने अपने आदेश में यह रकम लौटाने और इसे एडजस्ट करने की भी रियायत दी है। इसलिए अब माना जा रहा है कि कंपनी को अगले कुछ महीनों में लाइसेंस की फीस नहीं चुकानी होगी। लाइसेंस स्पेक्ट्रम की फीस के रूप में 755 करोड़ रुपए की रकम को एडजस्ट किया जाएगा। इसलिए ये कंपनी के लिहाज से कर्ज से जूझने के दौरान बहुत बड़ी राहत है।

दूसरे नजरिए से देखा जाए तो कंपनी के पास 755 करोड़ रुपए का रिफंड आता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी को 755 करोड़ रुपए का रिफंड मिलने से इसके शेयर में एक्शन दिख सकता है। आज वोडाफोन-आइडिया का शेयर 14.05 रुपए पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *