Vijay Deverakonda wants to settle down after getting married | शादी करके सेटल होना चाहते हैं विजय देवरकोंडा: रश्मिका के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच बोले, जल्द पिता बनने की इच्छा भी जताई

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रश्मिका मंदाना के साथ डेटिंग की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा ने मैरिज प्लान पर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द शादी करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने पिता बनने की इच्छा भी जताई है।

लव मैरिज करेंगे विजय
अपकमिंग फिल्म फैमिली स्टार के प्रमोशन के दौरान विजय से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हैं। जवाब में विजय ने कहा- मैं भी शादी करना चाहता हूं और पिता बनना चाहता हूं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार विजय ने यह भी कंफर्म किया है कि वो लव मैरिज ही करेंगे। लेकिन यह तभी होगा, जब उनके पेरेंट्स इसके लिए हामी भरेंगे।

इससे पहले भी विजय और रश्मिका सेम लोकेशन पर छुटि्टयां मनाते देखे गए हैं। साथ ही वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के फोटोज पर कमेंट भी करते हैं। यह सब देखकर फैंस के बीच अफेयर की खबरें और तूल पकड़ लेती हैं।

इससे पहले भी विजय और रश्मिका सेम लोकेशन पर छुटि्टयां मनाते देखे गए हैं। साथ ही वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के फोटोज पर कमेंट भी करते हैं। यह सब देखकर फैंस के बीच अफेयर की खबरें और तूल पकड़ लेती हैं।

अफेयर की खबरों पर दोनों ने कभी बात नहीं की है
पिछले लंबे वक्त से विजय का नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता है। खबरें हैं कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान विजय से उनके रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ना इस बात पर हामी भरी थी और ना ही इनकार किया था।

फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर बढ़ी थीं नजदीकियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम करने से विजय और रश्मिका के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। बाद में दोनों को फिल्म डियर कॉमरेड में भी देखा गया था। इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें थीं कि विजय और रश्मिका सगाई करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म गीता गोविंदम के 5 साल पूरे होने पर विजय और रश्मिका ने साथ सेलिब्रेट किया था।

फिल्म गीता गोविंदम के 5 साल पूरे होने पर विजय और रश्मिका ने साथ सेलिब्रेट किया था।

फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं रश्मिका
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय आने वाले दिनों में फिल्म फैमिली स्टार में नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका को फिल्म पुष्पा 2 में देखा जाएगा। फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन, साई पल्लवी और विजय सेतुपति भी दिखेंगे। फिलहाल रश्मिका इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *