UltraTech Cement Limited m-cap crosses Rs 3 lakh crore amid rally in cement stocks | अल्ट्राटेक-सीमेंट ने पहली बार ₹3 लाख-करोड़ का मार्केट-कैप पार किया: भारत की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी बनी, शेयर ने ₹10,470 का ऑल टाइम हाई भी बनाया

  • Hindi News
  • Business
  • UltraTech Cement Limited M cap Crosses Rs 3 Lakh Crore Amid Rally In Cement Stocks

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बुधवार (27 दिसंबर) को पहली बार ₹3 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार कर लिया है। इसके साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

शेयर ने ₹10,470 का ऑल टाइम हाई भी बनाया
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज 4.50% की तेजी के साथ 10,469.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी-50 के टॉप गेनर में भी शामिल रहा है। कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने 10,470 रुपए का ऑल टाइम हाई और 52-वीक हाई भी बनाया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़कर 3.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अल्ट्राटेक सीमेंट के अलावा सभी सीमेंट शेयरों में भी आज दमदार रैली देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सीमेंट शेयरों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद जताई है और टारगेट प्राइस को भी बढ़ा दिया है। यही वजह है कि आज कई सीमेंट स्टॉक्स में तेजी देखी गई।

अल्ट्राटेक की रेटिंग को अपग्रेड करके ‘बाय’ किया
ब्रोकरेज हाउस ने अल्ट्राटेक सीमेंट की रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड करके ‘बाय’ कर दिया है। इस फर्म ने स्टॉक के लिए 11,500 रुपए का टारगेट प्राइस भी दिया है। भारत की सीमेंट इंडस्ट्री ने FY24 की पहली छमाही में सालाना 17% की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है।

नोमुरा ने कहा कि दूसरी छमाही में यह मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान पहली छमाही से सेल्स वॉल्यूम में 11% और सालाना 13% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने FY24 के लिए इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ के अपने अनुमान को चेंज कर 12% कर दिया है, जो पहले 8% फीसदी था।

एक महीने में अल्ट्राटेक ने दिया 20% का रिटर्न
​​​​​​​पिछले एक महीने में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में करीब 20% की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 26% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 49% चढ़ चुके हैं। पिछले तीन सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 104% का रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *