भारतीय बाजार में टोयोटा कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। दिसंबर 2023 में टोयोटा कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 21372 यूनिट था। लेकिन, दिसंबर 2023 में टोयोटा की एक SUV ग्राहकों को तरस गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं लैंड क्रूजर की, जिसकी बिक्री दिसंबर 2023 में 0 रही। यह एसयूवी का खाता पिछले 6 महीने से नहीं खुला है। इसे काफी लंबे समय से कोई भारतीय ग्राहक नहीं मिला है। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
जुलाई 2023 | 0 |
अगस्त 2023 | 0 |
सितंबर 2023 | 0 |
अक्टूबर 2023 | 0 |
नवंबर 2023 | 0 |
दिसंबर 2023 | 0 |
ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि पिछले 6 महीने में टोयोटा लैंड क्रूजर की बिक्री 0 रही है। जुलाई 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक इसका खाता भी नहीं खुला।
टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत
नई दिल्ली में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की प्राइस ₹2.10 करोड़ से शुरू होती है। बेस्ट डील पाने के लिए लोग अपने नजदीकी टोयोटा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
टोयोटा लैंड क्रूजर का इंजन व माइलेज
टोयोटा लैंड क्रूजर में 3346cc का डीजल इंजन मिलता है। मालिकों द्वारा दावा किया गया है कि टोयोटा लैंड क्रूजर का माइलेज 10 किमी/लीटर है।