The Vaccine War In Parliament | संसद भवन में दिखाई जाएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Vaccine War’, डायरेक्टर ने जताई खुशी

संसद भवन में दिखाई जाएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Vaccine War’, डायरेक्टर ने जताई खुशी

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सामाजिक सरोकार वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। डायरेक्टर ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोरोना काल पर आधारित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बनाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म से जुड़ी एक खुशखबरी डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद सितंबर 2023 में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ से निर्देशक को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब महीनों बाद डायरेक्टर ने इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है की यह फिल्म अब देश की संसद में दिखाई जाएगी। बुधवार को विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए सोशल मीडिया X (Twitter) पर लिखा, ‘वाह! सुबह-सुबह यह बहुत अच्छी खबर है। मैं सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत खुश हूं।’

यह भी पढ़ें

विवेक अग्निहोत्री को अपनी दूसरी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि रिलीज़ के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और देशभर में करीब 10 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया है। यह फिल्म 24 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

बता दें कि वैक्सीन वॉर, भारत द्वारा COVID-19 महामारी के दौरान अपनी खुद की वैक्सीन बनाने की कहानी है। फिल्म में आईसीएमआर और एनआईवी के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के वैक्सीन बनाने के संघर्ष को दिखाया गया है। ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्टारकास्ट की बात करें तो अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *