18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बीते 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अपने दूसरे शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही इसका टोटल कलेक्शन अब 52 करोड़ रुपए हो चुका है। इससे पहले फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 44 करोड़ 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे शुक्रवार को इसने 2 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे।

फिल्म ने अकेले नॉर्थ अमेरिका में 1.6 मिलियन का कलेक्शन कर लिया है।
100 करोड़ के करीब पहुंचा फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन
वहीं TBMAUJ ने 9 दिनों में ग्लोबली 89.61 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था। दसवें दिन इसका कलेक्शन 95 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। फिल्म ने अकेले नॉर्थ अमेरिका में 1.6 मिलियन का बिजनेस कर लिया है।
इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ से सिंगर गुरु रंधावा ने एक्टिंग डेब्यू किया है।
‘कुछ खट्टा हो जाए’ की कमाई में दूसरे दिन आया जम्प
दूसरी तरफ इसी फ्राइडे रिलीज हुई गुरु रंधावा की एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ ने दूसरे दिन पहले दिन से बेहतर बिजनेस किया है। जहां ओपनिंग डे पर इसने महज 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन इसने 44 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल कलेक्शन 69 लाख रुपए हो गया है।
फिल्म में गुरु के अपोजिट सई मांजरेकर हैं। इसके अलावा इसमें अनुपम खेर, ईला अरुण और अतुल श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
‘लाल सलाम’ ने कमाए 39 लाख
9वें दिन रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ के कलेक्शन में भी ग्रोथ देखी गई। अपने दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने 39 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल कलेक्शन 15 करोड़ 79 लाख रुपए हो चुका है।

फिल्म ‘लाल सलाम’ में रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। वो इसमें मोइदीन भाई के रोल में नजर आ रहे हैं।
‘ईगल’ ने किया 52 लाख का बिजनेस
रवि तेजा स्टारर ‘ईगल’ ने अपने दूसरे शनिवार को 52 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22 करोड़ 74 लाख रुपए हो गया है।