ऐप पर पढ़ें
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में भारत में टियागो ईवी (Tiago EV) की कीमतों में 70,000 रुपये तक की कटौती की है। टियागो ईवी (Tiago EV) XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux जैसे चार वैरिएंट में उपलब्ध है। टियागो ईवी (Tiago EV) दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। टियागो ईवी (Tiago EV) भारतीय बाजार की पहली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार थी। हालांकि, इसके बाद एमजी की भी एक छोटी ईवी भी मार्केट में आई थी। ये ईवी सिंगल चार्ज में 315 किमी. की रेंज ऑफर करती है। टाटा की टियागो ईवी लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक कार को लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर आपको कार के भारत के टॉप-10 शहरों में टियागो ईवी (Tiago EV) की ऑन-रोड कीमतें बताने जा रहे हैं।
शहर | बेस वैरिएंट | टॉप वैरिएंट |
मुंबई | Rs. 8.42 लाख | Rs. 12.61 लाख |
दिल्ली | Rs. 8.46 लाख | Rs. 12.65 लाख |
चेन्नई | Rs. 8.44 लाख | Rs. 12.62 लाख |
कोलकाता | Rs. 8.42 लाख | Rs. 12.61 लाख |
बैंगलोर | Rs. 8.43 लाख | Rs. 12.62 लाख |
हैदराबाद | Rs. 9.54 लाख | Rs. 14.27 लाख |
अहमदाबाद | Rs. 8.42 लाख | Rs. 13.32 लाख |
पुणे | Rs. 8.42 लाख | Rs. 12.61 लाख |
चंदीगढ़ | Rs. 8.41 लाख | Rs. 13.66 लाख |
कोच्चि | Rs. 8.68 लाख | Rs. 12.95 लाख |
टाटा मोटर्स टियागो ईवी को दो बैटरी पैक विकल्पों 19.2kWh और 24kWh में पेश करती है। इसमें से पहला 19.2kWh वाला मोटर 60bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 24kWh बैटरी पैक के साथ आने वाला मोटर 74bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहक अगर 19.2kWh वाला वैरिएंट लेते हैं, तो उन्हें 250 किमी. की रेंज मिलेगी। इसके अलावा 24kWh वाला वैरिएंट लेने वालों को 315 किमी. की रेंज देखने को मिलेगी।
कितनी है कीमत?
टाटा टियागो ईवी के कीमत की बात करें तो वर्तमान में इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमतें 7.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 11.89 लाख रुपये तक जाती हैं। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
ग्राहकों की पहली पसंद बन गई रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल, फिर टूटा बुलेट का नंबर-1 बनने वाला सपना