Tata Punch EV Price Update; Launch Date, Features And Booking Details | टाटा पंच EV अगले महीने लॉन्च हो सकती है: यह सबसे सस्ती फुली इलेक्ट्रिक SUV होगी, 350 किलोमीटर की एक्सपेक्टेड रेंज

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर

टाटा मोटर्स अगले महीने जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में पंच ईवी (Punch.ev) लॉन्च कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के यह जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल रुप से कोई भी जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट के अनुसार पंच ईवी देश की सबसे सस्ती फुली इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। यह सिट्रोएन eC3 को टक्कर देगी, जिसकी कीमत ₹11.61 लाख से शुरू होकर ₹12.79 लाख तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

टाटा पंच EV में मिल सकती है 350 किलोमीटर की रेंज
टाटा पंच EV के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई भी जानकारी अवेलेबल नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसमें 24kWh से बड़ी बैटरी दे सकती है। फुल चार्ज होने पर पंच EV की बैटरी 350 किलोमीटर का रेंज दे सकती है।

ICE पंच के मुकाबले EV में मिल सकते हैं ज्यादा फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ICE पंच के मुकाबले पंच EV में ज्यादा फीचर्स दे सकती है, जिसमें LED हेडलाइट्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पोक स्टीयरिंग व्हील सहित अन्य शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *