Tata Punch Electric EMI Down Payment and Loan Calculator, ऑटो न्यूज

Tata Punch EV Down Payment & EMI: टाटा मोटर्स की पंच EV भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। ऐसे में आप भी इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट पूरा नहीं है, तब इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इस इलेक्ट्रिक कार को छोटा सा डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। पंच EV को दो बैटरी ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसमें बड़े बैटरी पैक से 421Km की सर्टिफाइट रेंज मिलती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई जिसपर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। तो चलिए पंच EV का लोन और EMI का गणित समझते हैं।

ऑटो लोन पर ब्याज दरें

देश के अंदर कई बैक और लोन कंपनियां अलग-अलग ब्याज दरों के साथ ऑटो लोन ऑफर कर रही हैं। जैसे कैनेरा बैंक 8.70%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8.75%, बैंक ऑफ बड़ौदा 8.75%, IDBI बैंक 8.75%, HDFC बैंक 8.80%, इंडियन ओवरसीज बैंक 8.85% और ऐक्सिस बैंक 9.20% की सालान ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर रही हैं। ऑटो लोन को आप 1 साल (12 महीने) से 7 साल (84 महीने) की अवधि पर ले सकते हैं। ज्यादातर बैंक  और फाइनेंस कंपनियां 80% से 90% ऑटो लोन दे देती हैं। इस कंडीशन में आपको 10% या 20% की डाउन पेमेंट करना होगै। तो चलिए हम आपको यहां पर 10% डाउन पेमेंट और 9% की ब्याज दर से 7 साल अवधि पर लिए गए ऑटो लोन के डाउन पेमेंट और EMI के बारे में बताते हैं।

15,928 रुपए की EMI बनेगी

टाटा पंच इलेक्ट्रिक को पांच ट्रिम के 8 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें स्मार्ट वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। हम आपको इसी वैरिएंट की डाउन पेमेंट और EMI का गणित समझा रहे हैं। आप पंच EV स्मार्ट को 10% डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तब आपको 1.10 लाख रुपए देने होंगे। यानी आपको कार खरीदने के लिए 90% यानी 9.90 लाख रुपए के लोन की जरूरत होगी। ऐसे में ये लोन 7 साल के लिए लिया जाता है तब आपको 15,928 रुपए की मंथली EMI देनी होगी। इस तरह इस कार को खरीदने के लिए आपको 7 साल में 3,47,968 इंटरेस्ट देना होगा।

महिंद्रा स्कॉर्पियो या थार खरीदने का है प्लान, तो यहां देखें सभी वैरिएंट की नई लिस्ट; कुछ बहुत सस्ते भी हो गए

Punch.ev की टेक्नोलॉजी और फीचर्स

1. 10.25-इंच HARMAN इन्फोटेनमेंट

2. OTA अपडेट

3. 10-इंच डिजिटल मल्टी व्यू कॉकपिट

4. कॉकपिट में एंबेडेड नेविगेशन व्यू

5. मल्टीपल वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट (एलेक्सा, सीरी, गूगल असिस्टेंट, हे टाटा)

6. 200+ वॉइस कमांड इन 6 लैंग्वेज

7. वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर

8. वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले

9. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड

10. ऑटो डिमिंग IRVM 

11. रेन सेंसिंग वाइपर

12. ऑटो हेडलैम्प

13. Arcade.ev

पंच इलेक्ट्रिक कई शानदार टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसमें जियो पेज की मदद से ब्राउज कर पाएंगे। वहीं, टाइम पास के लिए BB रेसिंग और जियो गेम्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं, इसमें आप वीडियो स्ट्रीमिंग भी कर पाएंगे। इसके लिए डिज्नी+हॉटस्टार, इरोज नाउ, अमेजन प्राइम वीडियो, ESPN, यूट्यूब, यूट्यूब किड्स जैसी एप्लिकेशन दी हैं। म्यूजिक और दूसरे मीडिया एक्सेस के लिए डैश रेडियो, गाना, जियो सावन, पॉकेटकास्ट, रेडियोलाइन, ट्रेबल FM और ट्यूनइन रेडियो भी मिलता है।

ये लग्जरी कार पूरे 90 हजार रुपए महंगी हो गई, ये रहीं इसकी नई कीमतें; एंट्री लेवल मॉडल अब इतने में आएगा

Punch.ev के सेफ्टी फीचर्स

1. 6 एयरबैग स्टैंडर्ड

2. ESP स्टैंडर्ड

3. ISOFIX स्टैंडर्ड

4. SOS कॉल फंक्शन (इमरजेंस कॉल/ब्रेकडाउन कॉल)

5. रियर पार्किंग सेंसर

6. 360 डिग्री कैमरा सराउंड व्यू सिस्टम

7. ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर

8. IP67 रेटेड बैटरी पैक और मोटर

9. हिल होल्ड कंट्रोल

10. हिल डिसेंट कंट्रोल

11. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

12. ऑटो होल्ड

13. ऑल 4 डिस्क ब्रेक और ब्रेक डिस्क वाइपिंग

टाटा पंच EV का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा पंच EV के डिजाइन में कई एलिमेंट को नेक्सन EV से लिया गया है। जैसे इसमें नेक्सन फेसिलिफ्ट की तरह LED लाइट बार मिलता है, जो एक समान बंपर और ग्रिल डिजाइन से प्रेरित है। दूसरी एक्सीटरियर फीचर्स में फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड स्प्लिट LED हेडलाइट्स, वर्टिकल स्ट्रेक्स के साथ एक री-डिजाइन किया गया लोअर बंपर और एक सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट शामिल हैं। पीछे की तरफ पंच EV में अपनी ICE मॉडल की तरह टेललाइट का डिजाइन देखने को मिलता है। जिसमें वाई-आकार की ब्रेक लाइट, रूफ पर लगे स्पॉइलर और एक बम्पर डिजाइन शामिल है। साइड प्रोफाइल में अब 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील और सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

टाटा पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्श में खरीद पाएंगे। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी दो चार्जर ऑप्शन भी दे रही है। इसमें पहला 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर (LR वैरिएंट के लिए) और दूसरा 3.3 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर शामिल है। 25 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 421Km है। जबकि 35 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 315Km है। ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई जिसपर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है।

इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। पंच EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेश सीट अपहोल्स्ट्री, टाटा लोगो वाला दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। सेफ्टी के लिहाज से पंच EV में 6 एयरबैग, ABS, ESC, ESP, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी स्टैंडर्ड फीचर्स को शामिल किया गया है। पंच EV को कंपनी ने अपने न्यू डेडिकेटेट acti.ev प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। बोनट के नीचे इसमें 14-लीटर फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *