- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Tanya Singh; Model Suicide Case Update; Best Friend Revealed In Model Suicide Case| Abhishek Sharma
सूरत47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सूरत की मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। लंदन में रहने वाली तानिया की बेस्ट फ्रेंड ने दिव्य भास्कर को नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि पिछले 6 महीने से तानिया और IPL खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। मॉडल पर शादी करने का दबाव था।
तानिया की दोस्त ने बताया- उस रात 12 से 12:15 बजे के बीच तानिया ने मुझसे वीडियो कॉल पर बात की थी। वह रो रही थी और कह रही थी कि मैं अब ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं। इस बीच तानिया ने दो बार कॉल भी कट किया।

यह फोटो सोशल मीडिया से ली गई है। इसमें मॉडल के साथ अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं।
दिव्य भास्कर के रिपोर्टर की बातचीत…
रिपोर्टर: अभिषेक और तानिया की पहली मुलाकात कब हुई थी? तानिया की फ्रेंड: जब मेरी तानिया से दोस्ती हुई। उसके एक-डेढ़ साल बाद ही दोनों रिलेशन में आए थे। दोनों का रिलेशन एक साल तक चला था। जब ब्रेकअप हुआ, तब मैं लंदन में थी।
फिर जब मैं इंडिया गई तो उसने मुझे बताया कि मैंने रिश्ता खत्म कर दिया। आई गेस, वो एक साल पहले हुआ था, जनवरी-2023 में। उसके बाद वह उससे मिली कि नहीं, मुझे नहीं पता। उसने मुझे ज्यादा बताया नहीं, वह कहती थी कि वो चला गया, यदि मैंने वो गलती नहीं की होती, तो वह नहीं जाता। मैं प्रार्थना करती हूं कि वो वापस आ जाए।
रिपोर्टर: ब्रेकअप क्यों हुआ, कुछ पता चला? तानिया की फ्रेंड: वो साथ में थे और तानिया ड्रिंक कर रही थी। तो अभिषेक मना कर रहा था। तो तानिया ने कुछ बोल दिया था। इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई थी।
रिपोर्टर: तानिया फिर भी अभिषेक को मैसेज कर रही थी? तानिया की फ्रेंड: हां, तानिया अभिषेक को मैसेज कर रही थी, लेकिन अभिषेक जवाब नहीं दे रहा था। वह बात भी करता था तो नॉर्मल ही करता था।
रिपोर्टर: उस रात आपसे क्या बातचीत हुई थी? तानिया की फ्रेंड: मैं उससे दिन में 10 बार बात करती थी। पहले तो वह नॉर्मल ही बात कर रही थी और घर में बीयर पी रही थी। आमतौर पर वह घर में बीयर कभी नहीं पीती है।
मैंने पूछा तो उसने कहा कि ऐसी बात है कि मैं तुझे नहीं बता सकती हूं। जब मैंने जोर देकर पूछा तो उसने कहा कि यार फैमिली का प्रेशर है, मैं तंग आ चुकी हूं। अब ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। फिर रोने लगी। मैंने उसे समझाया कि यदि फैमिली का प्रॉब्लम है, तो उन्हें बोल दे कि मैं शादी नहीं करना चाहती हूं।
फिर उसने अभिषेक का शुरू कर दिया और कहा- देख आज मैं पी रही हूं। उस दिन भी पीकर मैंने नाटक नहीं किया होता तो वह नहीं जाता। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह वापस आ जाए। मैंने उससे कहा कि अभिषेक से बात करके क्लियर कर ले।

अभिषेक के साथ एक साल पहले ब्रेकअप हुआ
तानिया की फ्रेंड ने कहा, अभिषेक के साथ काफी समय से सब कुछ खत्म हो चुका था। दोनों के बीच 6 महीने से बातचीत बंद थी। जब मैं पिछली बार भारत आई तो उसने मुझे बताया कि उसने अभिषेक से रिश्ता तोड़ लिया है।
ब्रेकअप के बाद तानिया अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से जी रही थी और वह एक ऐसी लड़की थी, जो इन सब मामलों में ऐसा कोई कदम नहीं उठा सकती थी। मैंने पुलिस को दिए बयान में भी यही बताया है कि तानिया ने 6 महीने से अभिषेक से बात नहीं की है।

तानिया का परिवार वेसू इलाके में हैप्पी एलिगेंस बिल्डिंग में रहता है।
रणजी ट्रॉफी के मैच में हुई थी मुलाकात
तानिया और क्रिकेटर अभिषेक के बीच पहली मुलाकात लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान हुई थी।

तानिया के शरीर पर ईयरफोन भी मिले।
पिता कपड़ा मिल में मैनेजर, भाई कनाडा में है
मूल रूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले भवानीभाई रामेश्वर सिंह वर्तमान में सूरत के वेसू इलाके में स्टार गैलेक्सी के पास हैप्पी एलिगेंस नाम की बिल्डिंग में रहते हैं। उनके परिवार में अब बेटी तानिया को छोड़कर सिर्फ पत्नी और एक बेटा हैं। जबकि भवानीभाई पांडेसरा जीआईडीसी में एक कपड़ा मिल में मैनेजर हैं। भवानीभाई का बेटा यानी तानिया का भाई कनाडा में पढ़ाई कर रहा है।

अस्पताल में बैठे तानिया के पिता भवानीभाई।
आत्महत्या की रात मां जयपुर में थीं, पिता घर पर थे
तानिया के दादाजी बीमार थे। इसके चलते तानिया की मां जयपुर गई हुई थीं। घर पर तानिया के साथ पिता ही थे। रविवार रात तानिया देर से घर आई थी। घर आते ही तानिया सीधे अपने कमरे में चली गई थी।
सोमवार सुबह पिता ने तानिया के कमरे की घंटी बजाई, लेकिन जब तानिया ने कमरा नहीं खोला तो उन्होंने दूसरी चाबी से कमरा खोला और तानिया को पंखे से लटका पाया। तानिया ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर सुसाइड किया था।
ये खबरें भी पढ़ें…
मॉडल सुसाइड केस में IPL क्रिकेटर का नाम

फैशन डिजाइनर मॉडल तानिया सिंह वेसू क्षेत्र में रहती थीं।
सूरत के वेसू इलाके में रहने वाली फैशन डिजाइनर और मॉडल तानिया सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े मितेश नाम के युवक को पूछताछ के लिए बुलाया है। इतना ही नहीं, जानकारी के मुताबिक आईपीएल की एक टीम के ऑलराउंडर का नाम भी मॉडल से जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उसे पूछताछ के लिए सूरत बुलाया जा सकता है। पूरी खबर
मॉडल सुसाइड केस में IPL खिलाड़ी को नोटिस

IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा सूरत की मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें सूरत पुलिस ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूरी खबर