Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari | करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में दिखेगी वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी

करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में दिखेगी वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी

Loading

मुंबई: करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की घोषणा की है। जहां वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। करण ने एक छोटा सा टीजर शेयर कर फिल्म के टाइटल और रिलीज का खुलासा किया है।

करण जौहर ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐलान किया है। वीडियो में स्टार कास्ट से लेकर पूरी टीम के बारे में जानकारी दी गई है। कारण ने कैप्शन में लिखा- ‘आपका सनी संस्कारी ऑन द वे है।’

करण जौहर की अगली फिल्म का टाइटल बेहद ही यूनिक है। इस फिल्म में वरुण धवन ‘सनी संस्कारी’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी कुमारी को लेने के लिए संस्कारी आ रहा है। ये लव स्टोरी आपका मनोरंजन करने के लिए जल्द ही स्क्रीन पर आ रही है।’

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान करने जा रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। वरुण सनी के रोल में और जान्हवी तुलसी के रोल में नजर आएंगी। कुछ सेकेंड के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी का प्लॉट बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसा हो सकता है। आपको बता दें कि फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *