Summer Chilled Water | धूप से आकर बिल्कुल नहीं करें ठंडा पानी पीने की गलती, सेहत को पहुंचेंगे ये बड़े नुकसान

Summer Season, Chilled Water, Health News

गर्मियों में फ्रिज का पानी पीने के नुकसान (सोशल मीडिया)

Loading

Summer Chilled Water

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते है गर्मी का सीजन (Summer Season) आ गया है इस सीजन में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी इतनी तेज पड़ती है कि, इससे बचने के लिए हर कोई ठंडा पानी (Summer Chilled Water) पीए बिना नहीं रह सकता। ठंडा पानी पीना तो सही होता है लेकिन अगर आप एकदम गर्मी और धूप से आकर फ्रिज का पानी पीते है तो आपको सेहत पर इसके खतरनाक नुकसान देखने के लिए मिलते है। इसके बारे में आज इस लेख से जान लीजिए।

ठंडा पानी क्यों है नुकसानदायक

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना शरीर के तापमान और गर्मी को शांत करने के लिए सही होता है लेकिन इसके कई नुकसान होते है इसके लिए आपको धूप से आकर तुरंत फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो, तेज गर्मी में एकदम से ठंडा पानी पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं तापमान बढ़ने से सेहत को नुकसान होता है इसमें आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है।

इन नुकसान को जान लें आप

गर्मी में सेहत के लिए ठंडा पानी पीने से होते है ये नुकसान

1- बढ़ाता है आपका मोटापा

गर्मी के मौसम में आप ठंडा पानी या फ्रिज से निकालकर पानी पीते है तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक होने के साथ ही मोटापा बढ़ाने में जिम्मेदार होता है। कहा जाता है ठंडे पानी से फैट को पिघलने में देरी लगती है इसलिए आप ठंडा पानी पीने से बचे, इसकी जगह पर गुनगुना या सामान्य पानी पी सकते है।

2- दिल को होता है खतरा

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने से दिल की सेहत को नुकसान पहुंचना एक और खराबी है। कहते है अगर आप तुरंत ठंडा पानी पीने लगते है तो आपकी ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती है और ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है। कहते है कई बार ठंडे पेय पदार्थ पीने से ब्लड वेसल्स के कठोर होने से परेशानी होती है। इसलिए दिल को खतरा हो सकता है।

3- पाचन क्रिया होती है कमजोर

गर्मी में पेट की गर्मी शांत करने के लिए हम ठंडा पानी ही पीते है लेकिन अगर आपने सीधे फ्रिज से निकालकर बहुत ज्यादा ठंडा पानी पी लिया तो यह आपकी पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ने लगती है और इससे पेट साफ नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *