Sumit Nagal Vs Holger Rune; Monte Carlo Masters Update | Tennis News | सुमित नागल मोंटे कार्लो से बाहर: दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर-7 रुने ने हराया; टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म

  • Hindi News
  • Sports
  • Sumit Nagal Vs Holger Rune; Monte Carlo Masters Update | Tennis News

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
होल्गर रुने (दाएं) ने नागल को दो घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।  - Dainik Bhaskar

होल्गर रुने (दाएं) ने नागल को दो घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया। 

भारत के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सुमित नागल रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। उन्हें दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर-7 होल्गर रुने ने हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

गुरुवार को दूसरे राउंड में बारिश से बाधित मैच में रुने ने नागल को दो घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।

रोहन बोपन्ना की जोड़ी मोंटे कार्लो से बाहर
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियन पार्टनर मैथ्यू एब्डेन बुधवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स 2024 में मेंस डबल्स इवेंट के 32वें राउंड में हार गए। यह जोड़ी एक घंटे 16 मिनट तक चले मैच में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवलो और क्रोएशिया के मेट पाविक ​​से 3-6, 6-7 (6-8) से हार गई। इस जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

42 साल बाद कोई भारतीय मोंटे कार्लो मुख्य ड्रॉ में
सुमित नागल 42 साल बाद रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1982 में रमेश कृष्णन ने सिंगल्स इवेंट के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बनाई थी।

सुमित नागल का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा
सुमित नागल का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर जीत के साथ शुरुआती की थी। इसके बाद, उन्होंने चेन्नई ओपन में जीत हासिल की और ATP रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई। पिछले सप्ताह की शुरुआत में नागल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 95वीं रैंकिंग हासिल की थी।

क्या है मोंटे कार्लो मास्टर्स
मोंटे-कार्लो मास्टर्स मेंस प्रोफेशनल प्लेयर्स का टेनिस टूर्नामेंट है, फ्रांस के रोकेब्रून-कैप-मार्टिन में खेला जाता है। यह मोंटे कार्लो कंट्री क्लब में क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और अप्रैल में होता है। इसका आयोजन हर साल होता है। यह टूर्नामेंट ATP टूर पर नौ ATP टूर मास्टर्स 1000 इवेंट्स का हिस्सा है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *