
गुजरात पुलिस
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव किया गया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह घटना खेरालू कस्बे में हुई। उन्होंने बताया कि पथराव होते ही शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। आंसू गैस के तीन चक्र गोले दागे गए। घटना के बाद चला गए तलाशी अभियान में 15 लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पथराव में किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। घटना के बाद शोभा यात्रा के रास्ते में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।