Stock Market Closing On 18 December 2023: शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है. बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 71,315 पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 21,418 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर का हाल
आज के ट्रेड में ऑटो, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, इंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. जबकि बैंकिंग, आईटी एनर्जी, एफएमसीजी सेक्टर के शेयर गिरकर क्लोज हुए. हालांकि मिड कैप और स्मॉल कैप सेक्टर के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 तेजी के साथ 20 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 19 तेजी के साथ और 31 गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 71,315.09 | 71,552.24 | 71,142.29 | -0.24% |
BSE SmallCap | 42,285.27 | 42,371.96 | 42,040.64 | 0.48% |
India VIX | 13.90 | 14.12 | 13.13 | 5.88% |
NIFTY Midcap 100 | 45,685.15 | 45,833.95 | 45,355.15 | 0.22% |
NIFTY Smallcap 100 | 14,968.75 | 15,016.05 | 14,813.90 | 0.56% |
NIfty smallcap 50 | 6,991.05 | 7,015.60 | 6,902.90 | 0.59% |
Nifty 100 | 21,585.25 | 21,644.00 | 21,510.15 | -0.05% |
Nifty 200 | 11,627.00 | 11,657.00 | 11,582.20 | -0.01% |
Nifty 50 | 21,418.65 | 21,482.80 | 21,365.35 | -0.18% |
निवेशकों की संपत्ति में उछाल
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है पर निवेशकों की संपत्ति में उचाल देखने को मिला है. बीएसई का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई 358.68 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले सत्र में 357.84 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था. आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 84,000 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है.
गिरने-चढ़ने वाले शेयर
आज के ट्रेड में सन फार्मा 1.25 फीसदी, रिलायंस 0.99 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.92 फीसदी, एचसीएल टेक 0.74 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.60 फीसदी, एचयूएल 0.49 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि पावर ग्रिड 2.34 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 1.46 फीसदी, आईटीसी 1.45 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.25 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.99 फीसदी, इंफोसिस 0.98 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
ये भी पढ़ें