Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Update | Trident Techlabs IPO Listing Price | इस साल शेयर बाजार ने 18% रिटर्न दिया: साल के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 170 अंक गिरा, ट्राइडेंट टेकलैब्स करीब 185% चढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Update | Trident Techlabs IPO Listing Price

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (29 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 170 अंक की गिरावट के साथ 72,240 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 47 अंक की गिरावट रही, यह 21,731 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली।

इस साल सेंसेक्स 18.10% और निफ्टी 19.42% चढ़ा है। दोनों ही इंडेक्स पर सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर टाटा मोटर्स रहा। टाटा मोटर्स ने इस साल निवेशकों के पैसों को करीब दो गुना कर दिया है। 2 जनवरी को यह शेयर 394 रुपए का था, जो अब बढ़कर 779 रुपए का हो गया है। वहीं मिडकैप और स्माल कैप इंडेक्स करीब 45% चढ़े हैं।

टाटा मोटर्स का शेयर आज 3.38% की तेजी के साथ 779.40 रुपए पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इसने 802.90 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। वहीं वोडाफोन आइडिया (VI) के शेयर में भी आज 20% से ज्यादा की तेजी रही। यह 20.75% की तेजी के साथ 16 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान VI के शेयर ने 16.25 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया है।

ट्राइडेंट टेकलैब्स का शेयर 180% ऊपर लिस्ट
ट्राइडेंट टेकलैब्स ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE SME पर ₹98.15 लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस ₹35 से 180% ऊपर है। बाद में इसमें और तेजी देखने को मिली और यह 103.05 रुपए पर बंद हुआ। स्माल एंड मीडियम साइज इंटरप्राइजेज (SME) कंपनी ट्राइडेंट का शेयर 502.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इनोवा कैपटैब फ्लैट लिस्टिंग के बाद 20% चढ़ा
फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब लिमिटेड की स्टॉक एक्सचेंज में फ्लैट लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1.81% प्रीमियम के साथ प्रति शेयर ₹448 पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इनोवा कैपटैब लिमिटेड की लिस्टिंग ₹452.10 प्रति शेयर पर हुई, जो इश्यू प्राइस से 1% का प्रीमियम है।

हालांकि, बाद में इसमें तेजी देखने को मिली और यह NSE पर 20.85% की तेजी के साथ 541 रुपए और BSE पर 21.69% की तेजी के साथ 545 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 426-448 रुपए प्रति शेयर रखा था।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी गुरुवार (28 दिसंबर) को नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 72,410 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *