Stock Market All Time High | BSE Sensex NSE Sensex Nifty Latest News | सचिन के निवेश वाले शेयर में 29​​​​​​​% की तेजी: ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का स्तर छुआ

मुंबई4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार (28 दिसंबर) को नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 72,410 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 123 अंक की तेजी रही, ये 21,778 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है। पावर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर में 29% की तेजी
आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। BSE पर कंपनी का शेयर 35% ऊपर 710 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। हालांकि लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 153.50 रुपए (29.29%) की बढ़त के साथ 677.50 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 524 रुपए प्रति शेयर था।

इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर का भी निवेश है। तेंदुलकर ने 6 मार्च को कंपनी में 114.1 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 5 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर खरीदे थे। अभी उनके पास कंपनी के 438,210 शेयर हैं। 677.50 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से तेंदुलकर का 5 करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 29.68 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि उनके निवेश पर 493% का अनुमानित प्रॉफिट है।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट
कच्चे तेल के दाम में दबाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल के दाम में एक दिन में 2% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। WTI क्रूड का भाव भी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है।

डीमैट अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी
मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खाताधारकों के लिए नॉमिनेशन जोड़ने की डेडलाइन को अगले साल 30 जून तक बढ़ा दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी बुधवार (27 दिसंबर) को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,119 और निफ्टी ने 21,675 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 213 अंक की तेजी के साथ 21,654 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 701 अंक की तेजी रही। ये 72,038 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *