sri lanka vs afghanistan 2nd odi score | श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 309 रन का टारगेट दिया: मेंडिस, लीयनागे, समरविक्रमा और असलंका के अर्धशतक, ओमरजई को 3 विकेट

पल्लेकेले1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 3 वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 309 रन का टारगेट दिया। पल्लेकेले के मैदान पर रविवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 308 रन बनाए।

चरिथ असलंका शतक चूक गए। उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा और जनिथ लीयनागे ने अर्धशतक लगाए।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका की शुरुआत खराब
श्रीलंका के लिए मैच की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने उतरे पथुम निसांका 18 रन और अविष्का फर्नांडो 5 रन बना करआउट हो गए। यहां से कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पारी संभाली।

मेंडिस-समरविक्रमा के बीच शतकीय साझेदारी, अर्धशतक भी पूरे किए
36 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पारी संभाली। दोनों ने साथ 113 बॉल पर 103 रन की साझेदारी की। समरविक्रमा ने 52 रन और मेंडिस ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लीयनागे ने दिया असलंका का साथ
समरविक्रमा के विकेट के बाद ही मेंडिस भी आउट हो गए। यहां से चरिथ असलंका का साथ जनिथ लीयनागे ने दिया। दोनों के बीच 111 रन की सेंचुरी पार्टनरशिप हुए। नूर अहमद ने लीयनागे को 50 रन पर चलता किया।

इसके बाद असलंका और वानिंदु हसरंगा ने 50 रन की साझेदारी की। हसरंगा 14 रन बना कर आउट हुए। वहीं, असलंका 97 रन बना कर नाबाद रहे।

अजमतुल्लाह को 3 विकेट
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। उन्होंने निसांका, मेंडिस और हसरंगा का विकेट लिया। वहीं, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और कैस अहमद को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज में 1-0 से पीछे है अफगानिस्तान
3 वनडे की सीरीज में अफगानिस्तान 1-0 से पीछे है। 9 फरवरी को हुए पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानों को 42 रन से हराया था।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *