- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Smriti Mandhana| Women’s Premier League RCB VS MI Eliminator Match Report ; Ellyse Perry| Harmanpreet Kaur
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया। बेंगलुर की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। जहां बेंगलुरु का सामना 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी।
बेंगलुरु ने 20 रन पर गंवाए 2 विकेट, पेरी का अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनर स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। ऐसे में एलिस पेरी ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऋचा घोष ने 14 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। मुंबई की ओर से हेली मैथ्यू, नेटली सीवर-ब्रंट और साइका इशाक ने 2-2 विकेट लिए।

फेल रहा मुंबई का टॉप ऑर्डर, कप्तान बड़ी पारी नहीं खेल सकीं
136 रन का टारगेट चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। टीम ने 27 रन पर पहला विकेट गंवाया। यास्तिका भाटिया 19 और हेली मैथ्यूज 15 रन बनाकर आउट हुईं। मिडिल ऑर्डर में नेटली सीवर-ब्रंट ने 23, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 और अमेलिया केर ने नाबाद 27 रन बनाए। ये तीनों बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। बेंगलुरु की ओर से श्रेयांका पाटिल को दो विकेट मिले।

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 रन बनाकर आउट हुईं।
आखिर में दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बैगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसत, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, कैट क्रॉस, शुभा सतीश, एस (सब्बिनेनी) मेघना, सिमरन बहादुर और सोफी मोलेनिक्स।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रयॉन, हेली मैथ्यूज, हुमायरा काजी, इजाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, नेटली सीवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, सजीवन सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर और कीर्तन बालाकृष्णन।