Smith missed Bavuma’s catch, he scored a fifty WTC Final Moments Records | स्मिथ ने बावुमा का कैच छोड़ा, इंजर्ड भी हुए: मार्करम ICC फाइनल में सेंचुरी लगाने पहले साउथ अफ्रीकी, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी; मोमेंट-रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ऐडन मार्करम ICC फाइनल में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले ही बैटर बने। - Dainik Bhaskar

ऐडन मार्करम ICC फाइनल में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले ही बैटर बने।

साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) बनने से महज 69 रन से दूर है। उनके पास 8 विकेट भी बाकी हैं। टीम तीसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के करीब पहुंच गई। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के प्लेयर्स अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे।

स्टीव स्मिथ ने टेम्बा बावुमा का कैच छोड़ा, उन्होंने फिफ्टी लगा दी। कैच छूटने के दौरान स्मिथ के उंगली भी चोटिल हो गई, जिस कारण वे फील्डिंग नहीं कर सके। वहीं ऐडन मार्करम ICC टूर्नामेंट के फाइनल में शतक बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए।

WTC फाइनल- तीसरे दिन के मोमेंट्स…

1. काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे प्लेयर्स तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर भी खेलने उतरे। 12 जून को अहमदाबाद के प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया।

काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरते साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स।

काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरते साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स।

2. स्टार्क ने नंबर-9 पर उतरकर 8वीं फिफ्टी लगाई ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने नंबर-9 पर बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगा दी। वे 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे। स्टार्क ने नंबर-9 या उससे नीचे की पोजिशन पर बैटिंग करते हुए टेस्ट में 8वीं फिफ्टी लगाई। नंबर-9 या उससे नीचे बैटिंग करने वाले खिलाड़ियों में यह सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड है। उनके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 6 फिफ्टी लगाई हैं।

मिचेल स्टार्क 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

मिचेल स्टार्क 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

3. 7 विकेट गिरने के बाद भी 200 बने ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अपने 7 विकेट महज 73 रन पर गंवा दिए थे। इसके बावजूद टीम 218 तक पहुंचने में कामयाब रही। 75 रन बनने से पहले 7 विकेट गिरने के बाद टेस्ट इतिहास में तीसरी बार ही 200 रन बने। ऑस्ट्रेलिया से पहले पाकिस्तान ने 53 और इंग्लैंड ने 67 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद 200 रन का स्कोर बनाया था।

4. स्मिथ ने बावुमा का कैच छोड़ा, चोटिल भी हुए 20वें ओवर में स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच छोड़ा। ओवर की दूसरी बॉल मिचेल स्टार्क ने शॉर्ट पिच फेंकी, बावुमा डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद फर्स्ट स्लिप की ओर चली गई। आगे की ओर खड़े स्मिथ ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद बहुत तेजी से उनके कंधे पर जा लगी। स्मिथ ने हाथ अड़ाने की कोशिश की, लेकिन गेंद छूट गई।

कैच छूटने के दौरान स्मिथ के दाएं हाथ की छोटी उंगली चोटिल भी हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ अब मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। जीवनदान के वक्त बावुमा 2 रन पर थे, उन्होंने फिफ्टी लगा दी और ऐडन मार्करम के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली।

कैच छूटने के दौरान स्टीव स्मिथ इंजर्ड हो गए।

कैच छूटने के दौरान स्टीव स्मिथ इंजर्ड हो गए।

5. ICC फाइनल में साउथ अफ्रीकी बैटर का पहला शतक साउथ अफ्रीका टीम अपने क्रिकेट इतिहास में तीसरा ही ICC मेंस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही है। टीम ने इससे पहले 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला था। हालांकि, दोनों ही मुकाबलों में टीम से कोई भी प्लेयर्स शतक नहीं लगा सका।

ऐडन मार्करम ने WTC फाइनल में शतक लगाया। इसी के साथ वे ICC फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले प्लेयर बन गए। उनसे पहले 1998 में हांसी क्रोन्या ने 61 और 2024 में हेनरिक क्लासन ने 52 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा ने भी WTC फाइनल में मार्करम के बाद फिफ्टी लगा दी। दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप भी हुई।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *