Skoda Octavia facelift global debut on February 14 | स्कोडा ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू 14 फरवरी को होगा: नई हेडलाइट्स, बंपर, फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चेक रिपब्लिकन कार मेकर स्कोडा की ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का 14 फरवरी को ग्लोबल डेब्यू होगा। कार के नए डिजाइन के प्रिव्यू स्केच की एक सीरीज सामने आई थी, जिससे ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के स्लीकर स्टाइलिंग का खुलासा हुआ है। स्कोडा ने यह भी पुष्टि की है कि इसके स्पोर्टलाइन और रेंज-टॉपिंग vRS वैरिएंट जारी रहेंगे।

अपडेटेड ऑक्टेविया के डिजाइन में यह बदलाव होंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेटेड ऑक्टेविया के डिजाइन में कुछ बदलाव होंगे। इसमें कोई पॉवरट्रेन चेंजेस एक्सपेक्टेड नहीं है। बताया जा रहा है कि ऑक्टेविया EV को इसी दशक में दिखाया जा सकता है।

ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव दोबारा डिजाइन किए गए बंपर और नई फ्रंट ग्रिल के रूप में सामने आया है। इस तरह यह ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को एक शार्प लुक देता है। जबकि नई हेडलाइट्स नए लुक वाले फ्रंट एंड को पूरा करती हैं।

फेसलिफ्ट मॉडल को इन पावरट्रेन में पेश किया जा सकता है
हालांकि, स्कोडा ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि फेसलिफ्टेड मॉडल पर कौन से पावरट्रेन पेश किए जाएंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 2.0-लीटर टर्बो डीजल और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन में लाया जा सकता है।

प्लग-इन पावरट्रेन भी लाइन-अप में शामिल हो सकता है
ऑक्टेविया फेसलिफ्ट में कोडियाक और सुपर्ब की तरह एक प्लग-इन पावरट्रेन भी लाइन-अप में शामिल हो सकता है। इस PHEV ऑप्शन में 204hp के टोटल आउटपुट के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है।

ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के नए डिजाइन के प्रिव्यू स्केच की एक सीरीज सामने आई, जिससे ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के स्लीकर स्टाइलिंग का खुलासा हुआ है।

ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के नए डिजाइन के प्रिव्यू स्केच की एक सीरीज सामने आई, जिससे ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के स्लीकर स्टाइलिंग का खुलासा हुआ है।

ऑक्टेविया का इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी पेश करेगी कंपनी
2022 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस दशक में ऑक्टेविया का इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी पेश करेगी। इसमें फॉक्सवैगन ग्रुप ब्रांड की 89kWh बैटरी का एडवांस्ड वर्जन होने की उम्मीद है। यह अगले साल 595km से ज्यादा की WLTP रेंज और 200kW तक की चार्जिंग रेट के साथ आने वाली है।

स्कोडा की इस लेटेस्ट ऑक्टेविया को भारत में लाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसी अटकलें थीं कि ब्रांड लिमिटेड नंबर्स में प्लग-इन हाइब्रिड टेक्निक के साथ ऑक्टेविया RS iV पेश कर सकता है। यह सेडान भारत में 20 सालों से ज्यादा समय से सेल हो रही है। आधिकारिक तौर पर इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल हुई हैं।

भारत में Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपर्ब की वापसी की भी चर्चाएं थीं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। वहीं भारत में Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *