Shraddha Kapoor seen in traditional look with family, Alia Bhatt seen with sister at the airport | सेलेब्स स्पॉटेड: परिवार के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं श्रद्धा कपूर, बहन के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं आलिया भट्ट

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धा कपूर कल यानी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नजर आईं। दरअसल, 16 फरवरी को प्रसिद्ध वीणावादक पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे की जन्मतिथि थी। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक फंक्शन का हिस्सा बने। फंक्शन में श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे समेत पूरा परिवार नजर आया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। पद्मिनी कोल्हापुरे, श्रद्धा कपूर, शिवांगी कपूर, सिद्धार्थ कपूर, प्रियांक शर्मा से लेकर प्रदीप शर्मा समेत परिवार के सभी मेंबर दिखे। बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरे रिलेशन में श्रद्धा कपूर की मौसी लगती हैं। पद्मिनी की छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है। बड़ी बहन शिवांगी कपूर हैं, जिन्होंने शक्ति कपूर के साथ शादी की।

आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान आलिया फॉर्मल आउटफिट पहने दिखाई दीं।

कियारा आडवाणी कार के पीछे खड़ी होकर पैपराजी को पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस मैडॉक फिल्म्स के बाहर दिखाई दीं। माना जा सकता है कि एक्ट्रेस जल्द ही मैडॉक फिल्म्स के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *