Shilpa had to suffer when her husband went to jail. | पति के जेल जाने पर शिल्पा ने गंवाए थे प्रोजेक्ट्स: राज कुंद्रा ने खुलासा किया, बोले- मेरी पत्नी और बच्चों को टारगेट किया गया था

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 2021 में अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। आरोप लगने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने इसपर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- उस समय मेरे कारण मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी को बहुत कुछ झेलना पड़ा था।

राज ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा- इस इंसीडेंट के बाद मेरे परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा। जो हुआ बहुत ही अनफेयर था। जब राज से पूछा गया कि पोर्नोग्राफी पर ट्रोलिंग के चलते क्या उनकी मैरिड लाइफ पर कोई प्रभाव पड़ा?

इसपर राज ने कहा- इस पूरे मामले से उनकी मैरिड लाइफ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन उस दौरान जो कुछ भी हुआ वो काफी भयानक था। राज का कहना है कि उनकी पत्नी शिल्पा से उन्हें काफी हिम्मत मिली।

राज ने खुलासा किया कि जब शिल्पा को पहली बार इस बात का पता चला तो वो सुनकर हंस पड़ी थीं। शिल्पा ने कहा था कि ये सच नहीं है। राज ने आगे कहा- अगर आप एक ही घर में रह रहे हैं और इसमें अश्लील फिल्म जैसी कोई चीज शामिल है, तो आपको पता चल ही जाएगा। राज ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि ‘पोर्न किंग’ बुलाकर वह उन पर नहीं बल्कि उनके परिवार पर हमला कर रहे थे।

शिल्पा को काफी कुछ सहना पड़ा था

राज ने बताया कि ये जो हुआ उसका खामियाजा मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भुगतना पड़ा था। शिल्पा ने अपने कई कॉन्ट्रैक्ट और टेलीविजन प्रोजेक्ट गवां दिए। उन्होंने कहा ये सब मेरे साथ इसलिए हुआ क्योंकि मेरी शादी एक सेलिब्रेटी से हुई है। अगर ऐसा न होता तो इतना डैमेज नहीं होता। राज का मानना है कि जिन लोगों ने ऐसा किया उनका टारगेट राज नहीं बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा और बच्चे थे।

बेटे वियान ने बहादुरी दिखाई
राज ने बेटे वियान के बारे में कहा कि वो उस समय 10 साल के थे। शिल्पा ने बेटे को उनका नाम गूगल करने के लिए मना किया था। वियान उन्हें जेल में पत्र लिखते थे। उन्होंने कहा- वियान ने शिल्पा से पूछा कि क्या हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका पापा को जवाब देना है। वो जल्द वापस आएंगे। वैसे तो वियान ने बहुत बहादुरी से इसका सामना किया, लेकिन वो उनके जन्मदिन पर रो पड़े थे।

क्या था मामला?
राज को मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद 2022 में उन्होंने CBI से अपनी बेगुनाही की अपील की थी।
राज ने अरोप लगने से लेकर जेल में बिताए 2 महीने की अपनी पूरी कहानी पिछले साल फिल्म ‘UT 69’ के जरिए लोगों को बताई। राज और शिल्पा ने 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद 2012 में बेटे वियान और 2020 में बेटी समिशा का जन्म सैरोगेसी से हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *