ऐप पर पढ़ें
Shani Sade Sati Dhaiya : साल 2024 की शुरुआत में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। 2024 में शनि की चाल नहीं बदलेगी। इस साल शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, इसलिए मकर, कुंभ, मीन वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़ेसाती की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साल 2024 में भी इन 3 राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। इन राशि वालों के जीवन में खूब उथल-पुथल रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 2024-
मकर राशि-
- घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं।
- अपनी समस्या का कारण मानने से बचें।
- एकाग्रता का अभाव रहेगा।
- कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
- खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
- आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है।
- अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है।
- कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।
मंगल का धनु राशि में प्रवेश आज, ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल तो इन 4 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां
कुंभ राशि-
- सेहत के प्रति सावधान रहें।
- किसी बड़े निर्णय लेने से पहले घर-परिवार या दोस्तों से चर्चा कर लें।
- व्यापार में जोखिम लेने से बचें।
- घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
- जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है।
- निर्णय लेने में जल्दबाजी नही करें।
- आप बुरे लोगों की संगत में आ सकते हैं।
- आप अपना मानसिक संतुलन न खोएं।
3 दिन बाद बदलेगी गुरु की चाल, इन 5 राशि वालों के जीवन में शुरू होगी हलचल, पढ़ें अपनी राशि का हाल
मीन राशि-
- क्रोध और आवेश पर संयम रखें। ऐसा न करने से बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
- व्यापार और कार्यस्थल पर आपकी किस्मत साथ नहीं देगी।
- रुके हुए काम और टलेंगे।
- आलोचनाएं आपको सफल होने में बल प्रदान करेंगीं।
- किसी बड़े निवेश से बचें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)