Shahid Kapoor surprised his fans | शाहिद कपूर ने अपने फैंस को दिया सरप्राइज: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ देखने गए दर्शकों से थिएटर में मिलने पहुंचे एक्टर

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में खूब चल रही है। इसी बीच 14 फरवरी की रात फिल्म देखने गए फैंस को शाहिद ने सरप्राइज कर दिया। दरअसल, शाहिद दर्शकों के साथ थिएटर में नजर आए। शाहिद को सामने देखकर उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद सभी लोग शाहिद के साथ सेल्फी क्लिक कराने लगे। शाहिद फैंस का ये प्यार देखकर बेहद खुश नजर आए। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक कॉमेडी ड्रामा जॉनर की फिल्म है।

फिल्म की अब-तक की कुल कमाई

वैलेंटाइन डे पर शाहिद-कृति स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले से बेहतर कमाई की है। जहां पांचवे दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे। वहीं छठे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर फिल्म ने 6 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41 करोड़ 45 लाख रुपए हो चुका है।

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत शाहिद कपूर के एक सीक्वेंस से होती है। फिल्म में शाहिद के किरदार का नाम आर्यन अग्निहोत्री है। आर्यन पेशे से एक प्रोग्रामर है और रोबोट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। आर्यन की फैमिली वाले उसकी शादी कराने के पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन आर्यन को कोई लड़की समझ में ही नहीं आती है।

आर्यन इसी बीच अपने काम के संबंध में अमेरिका जाता है। वहां उसकी मुलाकात शिफ्रा (कृति सेनन) नाम की एक लड़की से होती है। शिफ्रा बिल्कुल उसी नेचर की है, जैसी आर्यन को दरकार है। आर्यन उसे अपना दिल दे बैठता है। हालांकि उसे तब धक्का लगता है, जब पता चलता है कि शिफ्रा इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट है। यह जानते हुए कि शिफ्रा एक मशीन है, आर्यन उसे भूल नहीं पाता है।

आर्यन उससे शादी करना चाहता है। वो उसे अमेरिका से भारत लाता है और अपनी फैमिली से मिलाता है। आर्यन अपने परिवार वालों से झूठ बोलता है कि शिफ्रा एक नॉर्मल लड़की है। अब शिफ्रा और आर्यन की फैमिली के बीच कैसी ट्यूनिंग होती है, क्या दोनों की शादी हो पाती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *