Site icon News Sagment

Shahid kapoor and kriti sanon spotted at airport | सेलेब्स स्पॉटेड: विंटर लुक में दिखे शाहिद और कृति, फुटबॉल खेलने पहुंचे अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी और करीना कपूर भी नजर आईं

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर और कृति सेनन आज यानी 5 फरवरी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों विंटर लुक में नजर आए। शाहिद और कृति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन।

अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में नजर आए। दोनों फूटबॉल ग्राउंड में दिखाई दिए। कार्तिक ने बच्चों के सामने फुटबॉल को अपनी एक उंगली पर स्पिन किया। अभिषेक और कार्तिक को फुटबॉल खेलना बेहद पसंद है। इस दौरान वहां राज कुंद्रा भी मौजूद थे।

आज सोमवार की सुबह हेमा मालिनी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। हेमा मालिनी साड़ी लुक में खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं करीना कपूर अपने घर के बाहर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। करीना इस साल कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी, जिसमें से एक फिल्म ‘तख्त’ है। फिल्म तख्त एक ऐतिहासिक नाटक पर बेस्ड है जिसमें करीना के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में विक्की औरंगजेब और रणवीर औरंगजेब के बड़े भाई दारा शिकोह के रोल में नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। मेकर्स ने अभी इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं घोषित की है।

सोनम कपूर अपनी दोस्त की शादी में पहुंचीं। सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। सोनम इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर फैशन इवेंट्स में नजर आती रहती हैं।

Exit mobile version