17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के नॉमिनेशंस अनाउंस हो चुके हैं। सोमवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर करण जौहर, जान्हवी कपूर और वरुण धवन ने इस बारे में अनाउंसमेंट की।
इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के दो नॉमिनेशंस मिले हैं। एक फिल्म ‘जवान’ और दूसरा ‘डंकी’ के लिए। वहीं रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ ने इस साल सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस अपने नाम किए। विक्रांत मेसी स्टारर ‘12th फेल’ काे भी कुछ मेजर कैटेगरीज में नॉमिनेशंस मिले हैं।

सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जान्हवी कपूर, वरुण धवन और करण जाैहर।
यहां जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के कुछ मुख्य कैटेगरीज के नॉमिनेशंस के बारे में…
बेस्ट फिल्म
- 12th फेल
- एनिमल
- जवान
- OMG 2
- पठान
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट डायरेक्टर
- अमित राय (Omg 2)
- एटली (जवान)
- करण जौहर (रॉकी और रानी..)
- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
- सिद्धार्थ आनंद (पठान)
- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स
- 12th फेल
- भीड़
- फराज
- जोरम
- सैम बहादुर
- थ्री ऑफ अस
- ज्विगाटो
बेस्ट एक्टर (मेल)
- रणबीर कपूर (एनिमल)
- रणवीर सिंह (रॉकी और रानी..)
- शाहरुख खान (डंकी)
- शाहरुख खान (जवान)
- सनी देओल (गदर 2)
- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)
- अभिषेक बच्चन (घूमर)
- जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
- मनोज बाजपेयी (जोरम)
- पंकज त्रिपाठी (Omg 2)
- राजकुमार राव (भीड़)
- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
- विक्रांत मेसी (12th फेल)
बेस्ट एक्टर (फीमेल)
- आलिया भट्ट (राॅकी और रानी..)
- भूमि पेडनेकर (थैंक्यू फॉर कमिंग )
- दीपिका पादुकोण (पठान)
- कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- तापसी पन्नू (डंकी)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)
- दीप्ती नवल (गोल्डफिश)
- फातिमा सना शेख (धक-धक)
- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- सैयामी खेर (घूमर)
- शहाना गोस्वामी (ज्विगाटो)
- शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)
- आदित्य रावल (फराज)
- अनिल कपूर (एनिमल)
- बॉबी देओल (एनिमल)
- इमरान हाशमी (टाइगर 3)
- तारा रॉय चौधरी (रॉकी और रानी..)
- विक्की कौशल (डंकी)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
- जया बच्चन (राॅकी और रानी..)
- रत्ना पाठक शाह (धक-धक)
- शबाना आजमी (घूमर)
- शबाना आजमी (रॉकी और रानी..)
- तृप्ति डिमरी (एनिमल)
- यामी गौतम (Omg 2)
बेस्ट लिरिक्स
- अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
- अमिताभ भट्टाचार्य (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी..)
- गुलजार (इतनी सी बात- सैम बहादुर)
- जावेद अख्तर (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
- कुमार (चलेया- जवान)
- सिद्धार्थ-गरिमा (सतरंगा- एनिमल)
- स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट पुट गया- डंकी)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
- एनिमल (प्रीतम और मनन भारद्वाज समेत कई)डंकी (प्रीतम)
- जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
- पठान (विशाल-शेखर)
- रॉकी और रानी.. (प्रीतम)
- तू झूठी मैं मक्कार (प्रीतम)
- जरा हटके जरा बचके (सचिन-जिगर)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
- अरिजीत सिंह (लुट पुट गया- डंकी)
- अरिजीत सिंह (सतरंगा- एनिमल)
- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
- शाहिद माल्या (कुदमई- रॉकी और रानी..)
- सोनू निगम (निकले थे कभी- डंकी)
- वरुण जैन एवं कई (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
- दीप्ति सुरेश (आरारारी रारो- जवान)
- जोनिता गांधी (हे फिकर- 8 A.M. मेट्रो)
- शिल्पा राव (बेशर्म रंग- पठान)
- शिल्पा राव (चलेया- जवान)
- श्रेया घोषाल (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी…)
- श्रेया घोषाल (वे कमलिया- रॉकी और रानी…)
बेस्ट स्टोरी
- अमित राय (Omg 2)
- अनुभव सिन्हा (भीड़)
- एटली (जवान)
- देवाशीष मखीजा (जोरम)
- इशिता, शशांक और सुमित (रॉकी और रानी…)
- करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
- परिजात और तरुण (धक-धक)
- सिद्धार्थ आनंद (पठान)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
- अमित राय (Omg 2)
- इशिता, शशांक और सुमित (रॉकी और रानी…)
- ओमकार, अर्पिता और अविनाश (थ्री ऑफ अस)
- संदीप, प्रणय और सुरेश (एनिमल)
- श्रीधर राघवन (पठान)
- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
- अमित रॉय (एनिमल)
- अविनाश अरुण (थ्री ऑफ अस)
- जी के विष्णु (जवान)
- मनुष नंदन (रॉकी और रानी..)
- प्रथम मेहता (फराज)
- रंगराजन (12th फेम)
- सतचिथ पॉलोसे (पठान)
28 जनवरी को गुजरात में होगा मेन इवेंट
69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात टूरिज्म के साथ मिलकर 28 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा। यह बॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। इससे पहले 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिसे आयुष्मान खुराना होस्ट करेंगे। वहीं 28 जनवरी को होने वाले मेन इवेंट को आयुष्मान के साथ करण जौहर और मनीष पॉल होस्ट करेंगे।
इस साल सेरेमनी में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर स्टेज पर परफाॅर्म करेंगे।