SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: साउथ अफ्रीका आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत के करीब पहुंच गया है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं. एडेन माक्ररम शतक जड़कर खेल रहे हैं जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने नाबाद 65 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए अब 69 रन की जरूरत है. चौथे दिन साउथ अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर इतिहास रच देगा. माक्ररम 102 रन पर नाबाद हैं वहीं बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद लौटे.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे.जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 138 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली थी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 144 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे.
दूसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का जलवा देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. कमिंस लॉडर्स में टेस्ट मैच की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. 148 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई कप्तान लॉडर्स में टेस्ट में एक पारी में 6 विकेट अपने नाम किया हो. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक समय 73 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: तीसरे दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 213/2
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 213 रन बनाए. उसे जीत के लिए 69 रन की जरूरत है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन माक्ररम और टेंबा बावुमा को आउट नहीं कर सके. माक्ररम 159 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं बावुमा 121 गेंदों पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: एडेन माक्ररम का शतक, साउथ अफ्रीका जीत की ओर
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: एडेन माक्ररम के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को जीत की खूशबू आने लगी है. माक्ररम ने चौके से अपना शतक पूरा किया. कप्तान टेंबा बावुमा दूसरे छोर से माक्ररम का साथ दे रहे हैं. साउथ अफ्रीका का जीत के लिए अब 69 रन की जरूरत है.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: माक्ररम शतक के करीब, साथ अफ्रीका का स्कोर 188/2
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: एडेन माक्ररम शतक के करीब पहुंच गए हैं. साउथ अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं. कप्तान टेंबा बावुमा भी अर्धशतक जड़कर दूसरे छोर पर माक्ररम का साथ दे रहे हैं. साउथ अफ्रीका धीरे धीरे जीत की दहलीज पर बढ़ रही है.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: टेंबा बावुमा का अर्धशतक, साउथ अफ्रीका का पलटवार
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने 83 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. बावुमा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके लगाए. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अब 107 रन की दरकार है जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव: एडेन मारक्रम की फिफ्टी पूरी
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव अपडेट्स: ओपनिंग करने उतरे एडेन मारक्रम अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और वह टीम को लक्ष्य के करीब लेकर जा रहे हैं. मारक्रम ने 69 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. अगर बावुमा और मारक्रम की जोड़ी क्रीज पर टिक गई तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सिरदर्द बन सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव: टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 94-2
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव अपडेट्स: साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे एडेन मारक्रम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अपने अर्धशतक के करीब हैं. उनका साथ कप्तान टेंबा बावुमा दे रहे हैं. टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 94 रन बनाए हैं और 2 विकेट गंवाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव: मुल्डर आउट, साउथ अफ्रीका का स्कोर 70/2
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा दिन लाइव अपडेट्स: साउथ अफ्रीका ने वियान मुल्डर का विकेट गंवा दिया है. मिचेल स्टार्क ने मुल्डर को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया. मुल्डर 50 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अभी 212 रन और बनाने हैं.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: मार्करम और मुल्डर क्रीज पर, साउथ अफ्रीका का स्कोर 46/1
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: साउथ अफ्रीका ने 282 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रियान रिकल्टन का विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए हैं. एडेन मार्करम और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं. साउथ अफ्रीका को अभी भी 235 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: स्टार्क ने रिकल्टन को भेजा पवेलियन, साउथ अफ्रीका का स्कोर 9/1
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: बल्लेबाजी में हाथ दिखाने के बाद स्टार्क गेंदबाजी में भी धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के ओपनर रेयान रिकल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को जोर का झटका दिया. रिकल्टन 6 रन बनाकर आउट हुए. साउथ अफ्रीकी की टीम 282 रन चेज कर रही है.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू, रिकल्टन और मार्करम क्रीज पर
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 282 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. रयान रिकल्टन और एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनिंग में आए हैं.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका के सामने 282 रन का लक्ष्य
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रन पर ढेर हो गई. मिचेल स्टार्क ने नाबाद 58 रन बनाए. वह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर रहे. पहली पारी में 74 रन की बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया है.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: स्टार्क का पचासा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: मिचेल स्टार्क के अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 202 र न बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 276 रन की हो गई है. स्टार्क 131 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि हेजलवुड दूसरे छोर से 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी तीसरे दिन बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं. तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: स्टार्क ने गाड़ा खूंटा, गेंदबाजों को दे रहे माकूल जवाब
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: मिचेल स्टार्क क्रीज पर खूंटा गाड़ चूके हैं. जिस पिच पर धुरंधर बल्लेबाज एक एक कर फेल होते रहे वहां स्टार्क ने जमकर बल्लेबाजी की. वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 260 पर पहुंच गई है.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: नाथन लायन आउट, ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: कैगिसो रबाडा ने नाथन लायन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया है. रबाडा ने लायन को 2 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं. क्रीज पर स्टार्क का साथ देने आए हैं जोश हेजलवुड.
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: तीसरे दिन का खेल शुरू
SA Vs AUS WTC Final Day 3 LIVE: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरे दिन के खेल में पारी की शुरुआत दूसरे दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने की. स्टार्क 16 और लायन 1 रन से पारी को आगे बढ़ाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहली पारी में 114 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे.
.