Riteish Deshmukh | छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे रितेश देशमुख, खुद संभालेंगे निर्देशन की कमान

छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे रितेश देशमुख, खुद संभालेंगे निर्देशन की कमान

Loading

मुंबई: साल 2022 में फिल्म ‘वेड’ से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने के बाद अब रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित अपनी दूसरी फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पूरा हो चुका है और जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म को लेकर रितेश काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रितेश देशमुख के लिए एक इमोशन है। उन्होंने अपनी एनर्जी ऊर्जा छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रोजेक्ट में समर्पित करने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्माण ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ और ‘जियो स्टूडियोज’ मिलकर करेंगे।

इस बात की जानकारी खुद रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए दी है। उन्होंने पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘इतिहास में एक शख्स का जन्म हुआ जिसका अस्तित्व नश्वरता से भी आगे था। एक छवि, एक किंवदंती, जलती हुई प्रेरणा की एक शाश्वत मशाल। छत्रपति शिवाजी महाराज… सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं। ये साढ़े तीन सौ साल का अनुभव है, असाधारण वीरता की चिंगारी है। सबके दिलों में उम्मीद का सूरज उग रहा है। शिव राय की महाकाव्य गाथा को बड़े पर्दे पर लाना हमारी महत्वाकांक्षा रही है। एक विद्रोही जिसके साहस की कोई सीमा नहीं थी, उसने न केवल भूमि पर शासन किया बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया और ‘राजा शिवाजी’ बन गया।’

बता दें कि रितेश देशमुख ने फिल्म ‘वेद’ से निर्देशन में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी उनके साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।  ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रितेश की फिल्म ने करीब 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *