Rishabh Pant will be the captain of Delhi Capitals in IPL 2024 | ऋषभ पंत IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे: टीम के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने घोषणा की, विकेटकीपिंग पर फैसला नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।  - Dainik Bhaskar

पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 

IPL 2024 से ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान भी होंगे। मंगलवार को DC के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने इसकी घोषणा की। पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस कारण वे 2023 सीजन भी नहीं खेल सके थे। ऋषभ की जगह 2023 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की थी। पिछले हफ्ते ही पंत को NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिला है।

पार्थ जिंदल ने कहा- हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता ने हमेशा उनके क्रिकेट ब्रांड को स्थापित किया है। मैं एक बार फिर हमारी टीम के लिए उनकी वापसी का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि हम नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

विकेटकीपिंग पर अभी भी संशय
हालांकि पंत के विकेटकीपिंग करने पर संशय अभी बना हुआ है। पार्थ जिंदल या टीम मैनेजमेंट में से किसी ने भी पंत के विकेटकीपिंग करने पर कोई बात नहीं की है। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने विकेटकीपिंग और एक्सरसाइज करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। वह NCA के 20 ओवर के ट्रेनिंग मैच में बल्लेबाजी और फील्डिंग भी करते नजर आए थे।

दिसंबर 2022 से क्रिकेट से दूर हैं पंत
पंत दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उनका 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनके दाहिने पैर के घुटने की तीन सर्जरी हुईं।

पंत दो सप्ताह पहले बेंगलुरु में NCA की ओर से आयोजित अभ्यास मैच में खेले थे। इसमें उन्होंने बैटिंग की थी। वह टीम इंडिया के साथ नेट्स में भी बैटिंग कर चुके हैं।

ऋषभ पंत का 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था।

ऋषभ पंत का 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था।

दिल्ली कैपिटल्स घरेलू ग्राउंड के 2 मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी
दिल्ली कैपिटल्स टीम घरेलू ग्राउंड पर खेले जाने वाले अपने 2 शुरुआती मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी। दरअसल, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के प्लेऑफ सहित 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को घरेलू ग्राउंड के अपने दो मैचों को विशाखापट्टनम में शिफ्ट करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग (बाएं) ने भी कहा था कि पंत IPL खेलने के लिए कॉन्फिडेंट हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग (बाएं) ने भी कहा था कि पंत IPL खेलने के लिए कॉन्फिडेंट हैं।

IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..
DC की स्ट्रेंथ और वीकनेस:विस्फोटक बैटर्स से भरी दिल्ली, पंत-पृथ्वी का स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा; ऑलराउंडर्स की कमी बनेगी समस्या

पंत की वापसी से दिल्ली मजबूत हुई, टीम में विस्फोटक बैटर्स की संख्या बढ़ गई। पृथ्वी शॉ और पंत 145 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। लेकिन ऑलराउंडर्स की कमी इस सीजन टीम की परेशानी बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *