Rihanna…world’s richest female singer, ambani family | दुनिया की सबसे अमीर फीमेल सिंगर हैं रिहाना: अंबानी परिवार के लिए किया परफॉर्म, करीब 54 करोड़ रुपए फीस चार्ज की

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक रिहाना का असल नाम रोबिन रिहाना फेंटी है। 20 फरवरी, 1988 में जन्मीं रिहाना बारबाडोस की रहने वाली हैं। मात्र 15 की उम्र में म्यूजिक करियर की शुरुआत करने वाली रिहाना मात्र 33 की उम्र में अरबपति बन गई थी। 2007 में आए इनके एल्बम ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ से इन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। रिहाना अपने अब तक के करियर में 20 करोड़ से अधिक म्युजिक रिकॉर्ड्स बेच चुकी हैं। इसके साथ रिहाना ने अपने नाम कई अवार्ड्स भी किए, इनमें 9 ग्रैमी भी शामिल हैं।

रिहाना ने भारत के अंबानी परिवार के लिए किया परफॉर्म
भारत के अरबपति बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में रखा गया है। इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने दुनियाभर की हस्तियों को बुलाया गया है। बड़े-बड़े एक्टर्स और सिंगर्स इस मौके पर परफॉर्म कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है-ग्लोबल सिंगिंग स्टार रिहाना।

रिहाना ने अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से सबका दिल जीता।

रिहाना ने अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से सबका दिल जीता।

रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर हंसी-मजाक भी किया।

रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर हंसी-मजाक भी किया।

कॉकटेल पार्टी में अपनी एनर्जेटिक परफॉरमेंस से रिहाना ने समां बांधा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेंडिंग फंक्शंस 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के पहले दिन कॉकटेल पार्टी हुई, जिसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया। रिहाना ने अपने पॉपुलर गाने ‘वाइल्ड थिंग्स’, ‘पोर टी अप’ और ‘डायमंड्स’ पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। रिहाना की परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और मशहूर डांस कोरियोग्राफर श्यामक डावर भी अपने कदम थिरकाने से खुद को रोक नहीं पाए। रिहाना ने स्टेज पर अंबानी फैमिली के मेंबर्स के साथ मस्ती-मजाक भी किया था।

परफॉरमेंस के दौरान रिहाना के डांसिंग मूव्स लोगों को खूब भाए।

परफॉरमेंस के दौरान रिहाना के डांसिंग मूव्स लोगों को खूब भाए।

परफॉरमेंस के लिए रिहाना ने ली भारी-भरकम रकम
खबरों की मानें तो प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने लिए रिहाना ने करीब 8 मिलियन डॉलर की फीस चार्ज की है। वहीं भारते के हिसाब से देखें तो ये रकम करीब 54 से 74 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।

हीरो से जड़ा हुआ छाता भी गिफ्ट करने की खबर उड़ी
सोर्सेज का कहना है कि ग्लोबल स्टार रिहाना की परफॉर्मेंस पर अंबानी उन्हें हीरो से जड़ा एक छाता गिफ्ट करेंगे। हालांकि किसी ने भी ऑफिशियली इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

बॉलीवुड गानों पर भी ठुमके लगाए
रिहाना ने इस सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय किया। उन्होंने ना सिर्फ अपनी परफॉरमेंस के दौरान मस्ती की बल्कि बाद में बॉलीवुड गानों पर भी ठुमके लगाए।

रिहाना ने जान्हवी कपूर के साथ फिल्म धड़क के गाने 'झिंगाट' पर ठुमके लगाए।

रिहाना ने जान्हवी कपूर के साथ फिल्म धड़क के गाने ‘झिंगाट’ पर ठुमके लगाए।

रिहाना के पैपराजी वाले वीडियोज ने भी सबका ध्यान खींचा रिहाना ने जामनगर एयरपोर्ट पर पुलिस ऑफिसर्स को गले लगाया। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से भी खूब बातचीत की और उनके साथ फोटोज भी खिंचवाईं। ये रहे कुछ मजेदार सवाल-जवाब जो पैपराजी और रिहाना के बीच हुए। पैपराजी -क्या आप भारत से प्यार करती हैं? रिहाना – मुझे भारत से बहुत प्यार है। पैपराजी- आपका शो कैसा था? रिहाना- ये शो मेरा सबसे बेस्ट शो था। मैंने पिछले आठ सालों से ऐसा कोई रियल शो नहीं किया। मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं वापस भारत जरूर आना चाहूंगीं।

रिहाना के 'डाउन टू अर्थ' रिएक्शन से सब हैरान हो गए।

रिहाना के ‘डाउन टू अर्थ’ रिएक्शन से सब हैरान हो गए।

रिहाना का जेस्चर सबको पसंद आया
पैपराजी से इतने प्यार से मिलना, लोगों को बहुत अच्छा लगा। रिहाना का ये जेस्चर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है। यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- अब तक का सबसे प्यारा जेस्चर। इसलिए ये ग्लोबल आइकॉन हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को इस तरह के वर्ल्ड लेवल स्टार्स से कुछ सीखना चाहिए। कितनी विनम्र हैं रिहाना। आप किसी रानी से कम नहीं हैं।

रिहाना के विनम्र व्यवहार पर लोग इस तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

रिहाना के विनम्र व्यवहार पर लोग इस तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

रिहाना के लगेज की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई
रिहाना की टीम दो दिन पहले ही जामनगर पहुंच गई थी। रिहाना और उनके क्रू का लगेज भी देखने लायक था। जामनगर के एयरपोर्ट पर एक के बाद एक कार्टन गाड़ी से जाते नजर आए।

रिहाना का ये लगेज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

रिहाना का ये लगेज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

बचपन से गाने की शौकीन रिहाना, पिता से सीखे बिजनेस स्किल्स
बार्बाडोस के सेंट माइकेल में जन्मी रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। बचपन से ही गाने की शौकीन थीं। रिहाना का बचपन एक ट्रॉमा में गुजरा। पिता शराबी थे, रोज पत्नी को मारते, गाली देते थे। इन सब समस्याओं के बावजूद, रिहाना ने अपने पिता से बिजनेस की कई स्किल्स को सीखा।

जब पिता सड़क के किनारे कपड़े बेचा करते थे तो कभी-कभी रिहाना भी उनके साथ खड़ी हो जाती थीं। आगे चलकर रिहाना ने भी स्कूल में छोटे आइटम और मिठाई बेचकर घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया।

हाई स्कूल में बनाया म्यूजिकल ग्रुप, 17 की उम्र में आया पहला गाना
घर के खराब हालातों के बावजूद रिहाना ने गाना नहीं छोड़ा। हाई स्कूल में ही अपने दो दोस्तों के साथ एक म्यूजिकल ग्रुप बना लिया था। रिहाना को पहला ब्रेक तब मिला जब उनकी मुलाकात न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स से हुई। इवान को रिहाना की आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने रिहाना को कुछ ट्रैक रिकॉर्ड करने का ऑफर तुरंत दे दिया।

इसके बाद रिहाना ने इवान के साथ दर्जन भर गाने रिकॉर्ड किए। कुछ वक्त बाद उन्हें मिला डेफ जैम रिकॉर्डिंग लेबल, इसकी मदद से रिहाना का पहला गाना ‘पोन दे रिप्ले’ 2005 में लॉन्च हुआ। इस वक्त रिहाना की उम्र 17 साल थी।

अपनी ब्यूटी कंपनी ‘फेंटी’ से ही बनी अरबपति
रिहाना 2021 में मात्र 33 साल की उम्र में अरबपति बन गई थीं। उनके अरबपति बनने के पीछे सबसे बड़ी वजह रही उनकी कंपनी फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स। इस कंपनी में रिहाना की 50% हिस्सेदारी है।

उनकी इस कंपनी की खासियत है, इसमें 50 तरह की स्किन टोन के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स का होना। इसमें बहुत से डार्क शेड भी हैं, जो 2017 में बहुत ही कम कंपनियों के पास थे, जब रिहाना की ये कंपनी लॉन्च हुई थी।

भारत के ‘किसान आंदोलन’ पर ट्वीट की वजह से हुईं थी ट्रोल
रिहाना ने साल 2021 में भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की एक खबर मंगलवार रात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रिहाना ने लिखा था कि हम भारत के किसान आंदोलन पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं? उनके बाद अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस और ग्रेटा थनबर्ग समेत कई हस्तियों ने इस मुद्दे पर बात की थी। भारत में कई हस्तियों ने इस ट्वीट के लिए रिहाना का शुक्रिया भी अदा किया था। 11 करोड़ ट्विटर फालोअर्स वाली रिहाना की इस पोस्ट को 2.20 लाख लोगों ने री-ट्वीट किया था।

माफी से लेकर मस्जिद से निकालने का आदेश मिल चुका है रिहाना को

  • साल 2018 में रिहाना ने स्नैपचैट द्वारा उनके साथ हुई घरेलू हिंसा का मजाक बनाए जाने के विरोध में बयान दिया था। बाद में इस पर स्नैपचैट की ओर से माफी भी मांगी गई थी।
  • साल 2020 में रिहाना को फेंटी लॉन्जरी फैशन शो के दौरान इस्लामिक आयतों का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।
  • साल 2013 में रिहाना ने अबू धाबी में एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अपने इस टूर के दौरान रिहाना को एक मस्जिद में अनुमति लिए बगैर आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवानें पर मस्जिद से निकल जाने का आदेश दिया गया था।

सफल सिंगर के साथ-साथ रिहाना एक सफल बिजनेसवुमेन भी हैं
मौजूदा समय में रिहाना के कई बिजनेस वेंचर्स हैं। इसमें मेकअप से लेकर लग्जरी फैशन ब्रांड तक शामिल हैं। रिहाना ने अपने बिजनेस सफर की शुरुआत साल 2011 में की थी। सबसे पहले उन्होंने परफ्यूम के बिजनेस में कदम रखा और रेबएल फ्लियोर परफ्यूम लॉन्च किया।

पहले साल में ही 80 मिलियन डॉलर के परफ्यूम बिक गए। इसके बाद रिहाना ने कई परफ्यूम अपने ब्यूटी ब्रांड फेंटी के नाम से मार्केट में उतारे। इसके अलावा रिहाना कई बड़े ब्रांड्स की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। इन ब्रांड्स में प्यूमा, अरमानी और डियॉर जैसे नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *