Republic Day Speech : easy and short 26 January speech in hindi for school kids students – Republic Day Speech : स्कूली बच्चों के लिए 350 शब्दों का आसान गणतंत्र दिवस भाषण, Education News

Republic Day Speech in Hindi : हर वर्ष देश में 26 जनवरी का दिन रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के रूप में हम उन ऐतिहासिक पलों को याद करते हैं जब हमारा संविधान लागू किया गया था। भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया था। यह संविधान ही है जो देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। यह संविधान ही है तो हमें मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। देश की सरकार किन नियमों से चलेगी व बनेगी, उसकी शक्तियां व सीमाएं क्या होंगी, कानून कायदे क्या होंगे, इन सबका उल्लेख संविधान में ही होता है। संविधान से ही ये सारी व्यवस्था चलती है। 

गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है जिसके देश की ताकत, तरक्की, उसकी संस्कृति व स्वरूप दिखता है। रिपब्लिक डे के अवसर पर स्कूलों में भाषण, निबंध, वाद विवाद आदि कंपीटिशन आयोजित किए जाते हैं। हम यहां आपको एक आसान भाषण का सैंपल दे रहे हैं, जिसे आप 26 जनवरी के मौके पर बोल सकते हैं।

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर भाषण 

आदरणीय प्रिंसिपल सर, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई। 26 जनवरी वो तारीख है जिसे भारतवासी कभी नहीं भुला सकते। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। यह वह दिन था भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। हमें इस दिन वह संविधान मिला जिसे भारत के लोगों ने खुद अपना भविष्य तय करने के लिए बनाया था। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में ध्‍वजारोहण समारोह व स्कूली बच्चों के परेड कार्यक्रम होते हैं। लेकिन देश का सबसे बड़ा, प्रमुख और सबसे महत्‍वपूर्ण समारोह नई दिल्‍ली में कर्त्तव्य पथ पर आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में देश की ताकत, तरक्की, 

समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और सैन्‍य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। परेड में निकलने वाली तमाम राज्यों की झांकियों से देश की विविधता में एकता की झलक नजर आती है।

दिल्ली के इंडिया गेट पर होने वाली इस भव्य परेड की अध्‍यक्षता भारत के राष्‍ट्रपति करते हैं। राष्ट्रपति ही तिरंगा फहराते हैं। हर वर्ष इस परेड का कोई मुख्य अतिथि भी होता है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों परेड के मुख्य अतिथि होंगे।  29 जनवरी को ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।  गणतंत्र दिवस पर देश भारत को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर नमन करता है। साथ ही यह दिन देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जाबांज और बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देने का भी है। 

Speech on Republic Day , Essay : गणतंत्र दिवस पर भाषण व निबंध के लिए 10 लाइनें और आइडिया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैन्‍य कर्मियों, पुलिकर्मियों, नागरिकों और बच्‍चों को वीरता के पुरस्‍कार भी दिए जाते हैं। इसके अलावा पद्म पुरस्कारों का ऐलान भी होता है। 

साथियों हमारे देश ने आजादी के बाद विज्ञान, तकनीकी, शिक्षा, मनोरंजन क्षेत्र में इतनी तरक्की कर ली है कि दुनिया हमारी तरफ देख रही है। गणतंत्र दिवस का दिन इन उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन भी है। इसके अलावा आज हमें अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, लिंग भेद, अशिक्षा जैसी समस्याओं को मिटाने का संकल्प भी लेना चाहिए। हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।

इसी के साथ में अपने भाषण का समापन करना चाहूंगा।  जय हिंद… जय भारत, भारत माता की जय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *