दुबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

19 साल के लेग स्पिनर रेहान अहमद ने IPL ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के लिए ऑक्शन आज दोपहर एक बजे से दुबई में होगा। 10 टीमों में 77 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनके लिए 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।
रेहान अहमद ने वापस लिया नाम
ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है। वह ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे। 19 साल के स्पिनर ने पिछले सीजन भी ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था। रेहान इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं और वह 2024 में भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा भी रहेंगे।
हेजलवुड आधा IPL नहीं खेलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आधा IPL नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कन्फर्म किया कि वह इंजरी के कारण मई से अवेलेबल रहेंगे। राइट आर्म पेसर ऑक्शन का हिस्सा हैं, उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है और उनका नाम सेट-4 में आएगा।

जोश हेजलवुड IPL का अगला सीजन आधा ही खेल सकेंगे।
दुबई पहुंचे रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ऑक्शन के लिए सोमवार शाम को दुबई पहुंचे। वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं और टीम के खिलाड़ियों की बिक्री के लिए दुबई पहुंचे। वह ऑस्ट्रेलिया में स्पोर्ट्स चैनल के लिए बिग बैश लीग में कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा भी थे। ऑक्शन के चलते उन्होंने 2 दिन का ब्रेक लिया।
तस्कीन-शोरिफुल IPL नहीं खेल सकेंगे
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम 2024 के सीजन में IPL नहीं खेल सकेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI और IPL कमेटी को इस बात की सूचना दी। बांग्लादेश ने बिजी शेड्यूल के चलते दोनों के नहीं खेलने की पुष्टि की। दोनों गेंदबाजों का नाम ऑक्शन में शामिल हैं।
मल्लिका सागर हो सकती हैं ऑक्शनर
IPL के लिए अब तक 16 बार ऑक्शन हुए। हर बार पुरुष ऑक्शनर ने ही नीलामी करवाई। अब तक रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शन होस्ट किया है। इस बार मल्लिका सागर ऑक्शन होस्ट कर सकती हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के ऑक्शन होस्ट किए। इसलिए वह ही इस बार का ऑक्शन होस्ट कर सकती हैं।

मल्लिका सागर IPL ऑक्शन की होस्ट हो सकती हैं।
IPL ऑक्शन की ये खबरें भी पढ़ें…
IPL ऑक्शन के टॉप-10 अनकैप्ड प्लेयर्स

IPL ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी चौंका कर करोड़पति बन जाते हैं। टीमें इन प्लेयर्स को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर चुन लेती हैं। कृष्णप्पा गौतम, शाहरुख खान, शिवम मावी जैसे अनकैप्ड स्टार्स तो 6 करोड़ से ज्यादा में बिक चुके हैं। इस बार भी ऐसे ही कुछ अनकैप्ड स्टार्स करोड़पति बन सकते हैं। टॉप-10 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में पढ़िए…
क्या ऑक्शन में टूटेगा ₹20 करोड़ का बैरियर

ऑक्शन में 10 टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। इनमें गुजरात, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर ऑक्शन में उतरेंगी। आसार हैं कि इन्हीं में से किसी एक टीम में IPL इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर भी शामिल हो सकता है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए के पार जा सकती है। टॉप-10 प्लेयर्स के बारे में पढ़िए…