
![]()
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी अब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। रणवीर सिंह के दो वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे हैं। इस बात की जानकारी खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें
मूर्ति अनावरण के मौके पर खुद रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ मौजूद थे। रणवीर ने इस मौके को अपने जीवन का अविस्मरणीय पल बताते हुए एक लंबी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्टर ने बताया कि, ‘एक वह वक्त था जब मैं अपने पेरेंट्स की तस्वीर मशहूर हस्तियों की स्टैच्यू के साथ देखकर मोहित हो जाता था और सोचता था कि ये कितना अच्छा हैं। फिर मुझे एहसास हुआ कि वह लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमाएं थीं।’ रणवीर आगे लिखते हैं कि, ‘यह मेरे लिए कितना शानदार पल है कि मैं अपनी मां के साथ यहां हूं। मैडम तुसाद लंदन में अपना खुद का स्टैच्यू लॉन्च कर रहा हूं। ऐसा महसूस होता है कि आज मेरी लाइफ पूरी हो गई है।’
रणवीर की इस पोस्ट पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई एक्टर को उनकी इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है। मौनी रॉय से लेकर अनिल कपूर तक ने इस पर प्यार लुटाया, तो वहीं दीपिका पादुकोण की बहन और रणवीर की साली साहिबा अनीषा पादुकोण ने इन तस्वीरों पर कमेट किया- ‘अपना टाइम आ गया।’ इन स्टैच्यू को देखकर लोगों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि असली रणवीर सिंह कौन हैं?