Range Rover Discovery Sports launched at a starting price of ₹67.90 lakh | रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स ₹67.90 लाख शुरुआती कीमत में लॉन्च: न्यू जनरेशन SUV में 11.4-इंच की टचस्क्रीन और 3D व्यू कैमरा, BMW X3 से मुकाबला

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज (16 जनवरी) लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का 2024 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 7 सीट SUV को 67.90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत पर पेश किया है। JLR ने कार में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं।

सबसे बड़े अपडेट में फिर से डिजाइन किया गया शाइनी फिनीश में पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप, टेल लैंप और 19-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं। इसके अलावा डायनामिक SE ट्रिम में अवेलेबल नए मॉडल में दो इंजन ऑप्शन के साथ 11.4-इंच की टचस्क्रीन और 3D व्यू कैमरा मिलेगा।

2024 डिस्कवरी स्पोर्ट : फीचर्स
नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के केबिन में मोबाइल कनेक्टिविटी और एलेक्सा वॉइस असिस्ट के साथ नई 11.4-इंच की पीवी प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा कार में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया गियर सिलेक्टर, थर्ड रो के लिए क्लाइमेट कंट्रोल, 3D सराउंड व्यू कैमरा और क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

लेटेस्ट कार में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदर इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग और दो USB-C चार्जर जैसे फीचर भी हैं।

2024 डिस्कवरी स्पोर्ट : परफॉर्मेंस
अपडेटेड डिस्कवरी स्पोर्ट में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 245bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

दूसरा, 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कार ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।

2024 डिस्कवरी स्पोर्ट : राइवल्स
लग्जरी SUV सेगमेंट में अपने कॉम्पिटिटर्स की तुलना में अग्रेसिव कीमत में लॉन्च की गई है। सेगमेंट में कार BMW X3 (68.5 लाख – 72.5 लाख रुपए), ऑडी Q5 (65.18 लाख – 70.45 लाख रुपए), वोल्वो XC60 (68.9 लाख रुपए) और मर्सिडीज-बेंज GLC (74.2 लाख – 75.2 लाख रुपए) को टक्कर देती है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *