Rang Panchami Indore Live: Rajwada Palace Rangpanchami Ger Celebration Photos Video News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

11:24 AM, 30-Mar-2024


इंदौर गैर में व्यवस्थाओं पर नज़र रखते पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता और कलेक्टर आशीष सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

भजन गायक सबसे आगे 

राजवाड़ा पर पहुंची रसिया कॉर्नर की गेर में सबसे आगे गायक भजन गाते हुए चल रहे हैं। पीछे युवकों की टोली डांस कर रही है। एक गाड़ी से रंग से भरे गुब्बारे लोगों पर फेंके जा रहे हैं। माहौल में गजब का उत्साह है।  

11:21 AM, 30-Mar-2024


हिंद रक्षक फाग यात्रा में पहुंचे भाजपा नेता हितानंद शर्मा का विधायक मालिनी गौड़ ने किया स्वागत।
– फोटो : अमर उजाला

पहली बार मुख्यमंत्री होंगे गेर में शामिल 

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इंदौर की इस परंपरा के साक्षी बनेंगे। यह आजाद भारत में पहला मौका है जब प्रदेश का मुख्यमंत्री इंदौर की गेर में शामिल होने वाला है। वे करीब दो से ढाई घंटे गेर में भाग लेंगे और लोगों पर रंग उड़ाएंगे। मध्य क्षेत्र के पांच किलोमीटर लंबे रुट पर गेर में शामिल मिसाइलें आसमान को सतरंगी करते हुए चलेगी। इसके अलावा रंगों से सराबोर करने वाली पिचकारियां भी गेर में शामिल होगी। भजन मंडलिया, डीजे, ढोल नगाड़े उत्सव में चार चांद लगाएंगे। पांच से ज्यादा गेर शनिवार सुबह दस बजे से निकलेगी और खजूरी बाजार, मल्हारगंज, टोरी कार्नर, सराफा, गौराकुंड चौराहा से होकर गुजरेगी। गेर में अमीर गरीब का भेद होगा, न उम्र का अंतर झलकेगा। बच्चे, बुढ़े-जवान का उत्साह एक समान होगा। सबकुछ एकरंग होगा और सबके मन एकाकार।

100 साल पुरानी परंपरा कोविड में हुई थी ब्रेक

इंदौर में 100 साल से गेर निकालने की परंपरा है। कोविड के दो साल यह परंपरा ब्रेक हुई। तब गेर नहीं निकल पाई थी। हर साल इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। नगर निगम गेर समाप्त होने के बाद पूरे रुट पर सफाई अभियान चलाएगा।

टोरी कार्नर गेर निरस्त

रंगपंचमी पर हर साल निकलने वाली टोरी कार्नर की सबसे पुरानी टोरी कार्नर गेर शुक्रवार को नहीं निकलेगी। गेर आयोजक शेखर गिरी के भाई सतीश गिरी के निधन के कारण गेर को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। कहा जाता है कि सबसे पहले टोरी कार्नर से ही गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था।

11:17 AM, 30-Mar-2024


मंदिरों महलों को ढंका गया। फूलों से बनाए गए रंग। फोटो जयेश मालवीय
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

राजवाड़ा को किया कवर 

इंदौर में निकलने वाली रंगपंचमी की गेर के लिए राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, महलों आदि सभी स्थानों को प्लास्टिक शीट और अन्य सामग्री से पूरी तरह से ढंक दिया गया है। प्रशासन ने राजवाड़ा महल को चारों तरफ से शीट से कवर किया है। गोपाल मंदिर, सराफा बाजार सहित अन्य दुकानों, घरों को भी रंगपंचमी पर रंगों से बचाने के लिए ढंका गया है। 

 

11:15 AM, 30-Mar-2024

रसिया कॉर्नर की पहली गेर राजवाडा पर आई

रसिया कॉर्नर की  पहली गेर राजवाड़ा पर पहुंच गई है। हजारों की संख्या में लोग पहले ही राजवाड़ा पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गेर मार्ग पर रहने वालों ने घरों को रंग से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 

10:57 AM, 30-Mar-2024


राजबाड़ा पर उमड़ी भीड़
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

राजवाड़ा पर जुटी भीड़

राजवाडा पर भीड़ जुटने लगी है। लोग परिवार के साथ गेर को देखने आ रहे है। कई लोगों ने पहले आकर स्थान सुरक्षित कर लिया। यहां आ रहे लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल भी उड़ा रहे है। कुछ देर बाद पहली गेर राजवाडा तक आएगी।

09:42 AM, 30-Mar-2024

Rang Panchami 2024 Live: रसिया कॉर्नर की गेर पहुंची राजवाड़ा, CM पहुंचे इंदौर, कुछ देर में होंगे गेर में शामिल

Rangpanchami Gair Indore live Rajwada Palace: इंदौर में रंगपंचमी की धूम एक दिन पहले ही नजर आने लगी थी। शुक्रवार को रातभर सभी संस्थाओं ने तैयारियां की। पुलिस और प्रशासन भी रातभर व्यवस्थाओं में लगा रहा। अल सुबह से गोराकुंड चौराहे पर सभी संस्थाओं ने मोर्चा संभाल लिया। अब एक-एक करके सभी गेर निकलना शुरू होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *