Ramayan On Doordarshan | टीवी पर फिर हो रही है रामायण की वापसी, तीसरी बार लौटेंगे रामानंद सागर के राम-सीता

टीवी पर फिर हो रही है रामायण की वापसी, तीसरी बार लौटेंगे रामानंद सागर के राम-सीता

Loading

मुंबई: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश राममय नजर आ रहा है। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद रामायण को लेकर लोगों में एक बार फिर से उत्सुकता देखी जा रही है। यही वजह है कि दूरदर्शन ने तीसरी बार रामायण धारावाहिक के प्रसारण का फैसला किया है। 1987 में प्रसारित हुई रामायण को COVID-19 लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर पहली बार आधिकारिक तौर रामायण को दिखाया गया था। एक बार फिर इसे दूरदर्शन पर ही प्रसारित करने की तैयारी है।

डीडी नेशनल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा एक बार फिर आ रहा है, पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें रामायण।’ आपको बता दें कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दिवंगत अभिनेता दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। इनके शानदार अभिनय ने रामायण के किरदारों को जीवंत कर दिया था।

यह भी पढ़ें

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। रामायण सिर्फ एक धारावाहिक नहीं था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों का दर्पण है। इस शो में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जैसे किरदारों की जिंदगी को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया कि वो हर किसी के मन में बस गए। रामायण ने हमें सत्य, धर्म, कर्म और प्रेम का महत्व सिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *