9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ऐसे में बीती रात ये कपल गोवा के एयरपोर्ट पर साथ नजर आया। जहां जैकी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वहीं रकुल ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जैकी भगनानी अपने भतीजे और भतीजी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए।

गोवा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रकुल-जैकी।
आज सुबह गोवा एयरपोर्ट पर जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी और मां पूजा भगनानी भी नजर आए।

जैकी भगनानी के माता-पिता।
2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल और जैकी
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

आलिया भट्ट भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं
आज सुबह आलिया भट्ट ब्लैक ट्रैक सूट में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। उन्होंने पैपराजी को ग्रीट भी किया। बता दें, आलिया जल्द ही ‘पोचर’ सीरीज में नजर आएंगी। वो इस सीरीज की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इस सीरीज में हाथी शिकार के मुद्दे को उठाया गया है। सीरीज के लिए अवेयरनेस वीडियो में आलिया भट्ट एक फीमेल इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर के तौर पर भी नजर आई थीं।

सोनाली बेंद्रे भी सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस येलो स्वेटर और क्रीम पैंट पहने नजर आईं।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सी ब्रिज मैराथन का उद्घाटन करने पहुंचे
मुंबई का अटल सेतु ब्रिज भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज है। हाल ही में इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। ऐसे में आज इस ब्रिज में L&T मैराथन 2024 का आयोजन किया गया है। ये मैराथन सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इस वजह से ये सी ब्रिज 14 घंटों के लिए बंद रहेगा।
इस मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। दोनों जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अटल सेतु सी ब्रिज पर दिखे।