10:54 AM, 27-Feb-2024
कांग्रेस तीन सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त
कांग्रेस ने चार अन्य विधायकों में से दो निर्दलीय और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष के दर्शन पुत्तनैया का समर्थन होने का दावा किया है तथा वह तीन सीट जीतने को लेकर आश्वस्त है। दिलचस्प बात यह है कि इन चार विधायकों में से जी. जनार्दन रेड्डी (कल्याण राज्य प्रगति पक्ष) ने सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की थी।
सुरक्षा परिषद क्यों रही बेअसर?
रुचिरा कंबोज ने कहा रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते हुए दो साल का समय बीत चुका है। ऐसे में हमें बतौर संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों को कुछ पल रुककर सोचने और अपने आप से पूछने की जरूरत है कि क्या निकट भविष्य में इस संकट का समाधान निकल सकता है? और अगर नहीं निकल सकता तो फिर संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था, खासकर सुरक्षा परिषद क्यों है? इसका गठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा के लिए किया गया था, ऐसे में ये क्यों मौजूदा संघर्षों को सुलझाने में पूरी तरह से बेअसर साबित हुई है?
यूक्रेन संकट पर हुई संयुक्त राष्ट्र प्लेनरी बैठक
बीते शुक्रवार को यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की प्लेनरी बैठक हुई। इसी दौरान भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद में बदलाव की मांग उठाई। रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुराने ढांचे में बदलाव की मांग की और कहा कि जब तक इसमें बदलाव नहीं होंगे तब तक सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में रहेगी।
10:53 AM, 27-Feb-2024
कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी
कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस के 134 विधायक जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 66 और जनता दल-सेक्युलर (जद -एस) के 19 विधायक हैं, जबकि चार अन्य विधायक हैं।
10:31 AM, 27-Feb-2024
‘शाम पांच बजे तक का इंतजार करिए’
राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा नेता बासवराज बोम्मई ने मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘शाम पांच बजे तक का इंतजार करिए।’
#WATCH | On Rajya Sabha elections, former Karnataka CM and BJP leader Basavaraj Bommai says “Wait till 5 o’clock in the evening…” pic.twitter.com/8kT862AreE
— ANI (@ANI) February 27, 2024
10:26 AM, 27-Feb-2024
कैसे होता है राज्यसभा सांसदों का चुनाव
संविधान के अनुच्छेद 80 (4) के अनुसार, राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होता है। मतलब राज्यसभा के सांसदों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती है बल्कि राज्य की जनता के प्रतिनिधि यानी कि विधायक वोट देकर राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं। यह चुनाव एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से होता है, जिसमें एक विधायक का वोट एक ही गिना जाता है, लेकिन वह कई उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर अरेंज करता है। मतलब विधायक वरीयता के आधार पर पहले नंबर के उम्मीदवार, दूसरे नंबर के उम्मीदवार और तीसरे नंबर के उम्मीदवार का चयन कर सकता है।
कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों के आधार पर राज्यसभा में वोटों की संख्या तय की जाती है। हर विधायक का वोट एक ही होता है, लेकिन उसकी वैल्यू 100 होती है। राज्यसभा चुनाव का फार्मूला ये है कि इसमें कुल विधायकों की संख्या को 100 से गुणा किया जाता है। इसके बाद जितनी सीटों पर चुनाव हो रहा है, उसमें एक जोड़ते हैं, फिर इस संख्या को विधायकों की संख्या को 100 से गुणन की संख्या को भाग देते हैं। जो संख्या मिलती है, वही वांछित वोटों की संख्या होती है।
10:18 AM, 27-Feb-2024
कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का खतरा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों के साथ बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में सोमवार शाम को बैठक की और बैठक के बाद सभी विधायकों को होटल में ही ठहराया गया। राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि विधायकों को मॉक वोटिंग का अभ्यास कराया गया और सभी विधायक होटल से सीधे वोट डालने जाएंगे।
10:06 AM, 27-Feb-2024
‘चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है कांग्रेस’
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी ने कहा कि ‘क्रॉस वोटिंग होने का पूरा अनुमान है। अगर हम किसी को धमकाएं तो कांग्रेस को चुनाव आयोग से शिकायत करनी चाहिए। हमनें किसी से भी वोट नहीं मांगा है।’
10:03 AM, 27-Feb-2024
बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी
राज्यसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु के पोलिंग बूथ पर तैयारियां पूरी। मतदान शुरू हुआ।
#WATCH | Visuals from a polling station in Bengaluru, ahead of the Rajya Sabha elections in Karnataka. pic.twitter.com/nQfFrhzqkN
— ANI (@ANI) February 27, 2024
09:45 AM, 27-Feb-2024
Rajya Sabha Election LIVE: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 15 सीटों के लिए हो रही वोटिंग
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बने पोलिंग बूथ पर अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्सभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत कुल 41 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। आज सिर्फ उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकले। pic.twitter.com/x1uwT7znpx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024