Raja Raghuvanshi Murder Case Eyewitness Ujala Told Story Of Bus Journey From Varanasi To Ghazipur – Amar Ujala Hindi News Live

Ghazipur News: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। सैदपुर के होलीपुर (इनामीपुर) गांव की निवासी उजाला यादव ने दावा किया है कि वह 8 जून की रात सोनम रघुवंशी के साथ वाराणसी रोडवेज प्लेटफार्म नंबर सात से गाजीपुर तक बस से यात्रा कर रही थी।

Trending Videos

उजाला ने बताया कि वह लखनऊ से वाराणसी कैंट रात करीब दस बजे के बाद पहुंची थी और वहीं उसकी सोनम से मुलाकात हुई थी। सोनम गोरखपुर जाना चाहती थी, लेकिन ट्रेन देर रात 3 बजे थी, इस पर उजाला ने उसे बस से गाजीपुर तक चलने की सलाह दी थी। बस में चढ़ते समय सोनम ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।

बाद में पानी मांगते वक्त जब उसने नकाब हटाया, तब उजाला ने उसका चेहरा देखा था लेकिन तब बहुत नहीं पहचान पाई। यात्रा के दौरान सोनम परेशान दिख रही थी और बार-बार गोरखपुर के बारे में पूछ रही थी। उजाला ने बताया कि एक लड़का सोनम के पास बैठा था, लेकिन मोबाइल न देने पर वह सीट बदलकर दूसरी जगह चला गया। इसके बाद उजाला, सोनम के बगल में बैठ गई और बातचीत शुरू हुई।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *