Purnima 2023 List: | Purnima 2023 List: पूर्णिमा 2023 की लिस्ट

Purnima 2024 Dates: पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में पर्व माना जाता है. पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रमा है, इसके साथ ही पूर्णिमा पर ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से अवतरित हुईं थी. धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए ये दिन बहुत शुभ माना जाता है. पूर्णिमा के दिन व्रत कर घर में सत्यनारायण की कथा करने वालों के समस्त संकट दूर हो जाते हैं. घर में बरकत का वास होता है, नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

साल में कुल 12 पूर्णिमा होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष का आखिरी दिन पूर्णिमा कहलाता है. इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. इ्रस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने और रात्रि में लक्ष्मी पूजा करने से मानसिक सुख, धन, लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.

पूर्णिमा 2024 (Purnima 2024 List)

पौष पूर्णिमा – 25 जनवरी 2024

  • पौष पूर्णिमा तिथि शुरू – 24 जनवरी 2024, रात 09:49
  • पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 जनवरी 2024, रात 11:23

माघ पूर्णिमा – 24 फरवरी 2024

  • माघ पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 फरवरी 2024, दोपहर 03.33
  • माघ पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 फरवरी 2024, शाम 05.59

फाल्गुन पूर्णिमा – 24 मार्च 2024

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शुरू – 24 मार्च 2024, सुबह 09.54
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च 2024, दोपहर 12.29

चैत्र पूर्णिमा – 23 अप्रैल 2024

  • चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, देर रात 03.25
  • चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18

वैशाख पूर्णिमा – 23 मई 2024

  • वैशाख पूर्णिमा तिथि शुरू – 22 मई 2024, शाम 06.47
  • वैशाख पूर्णिमा तिथि समाप्त – 23 मई 2024, रात 07.22

ज्येष्ठ पूर्णिमा – 21 जून 2024

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि शुरू – 21 जून 2024, सुबह 07.31
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त – 22 जून 2024, सुबह 06.37

आषाढ़ पूर्णिमा – 21 जुलाई 2024

  • आषाढ़ पूर्णिमा तिथि शुरू – 20 जुलाई 2024, शाम 05.59
  • आषाढ़ पूर्णिमा तिथि समाप्त – 21 जुलाई 2024, दोपहर 03.46

सावन पूर्णिमा – 19 अगस्त 2024

  • सावन पूर्णिमा तिथि शुरू – 18 अगस्त 2024,  देर रात 03.04
  • सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 19 अगस्त 2024, रात 11.55

भाद्रपद पूर्णिमा – 17 सितंबर 2024

  • भाद्रपद पूर्णिमा तिथि शुरू –  17 सितंबर 2024, सुबह 11.44
  • भाद्रपद पूर्णिमा तिथि समाप्त – 18 सितंबर 2024, सुबह 08.04

अश्विन पूर्णिमा – 17 अक्टूबर 2024

  • अश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू – 16 अक्टूबर 2024, रात 08.40
  • अश्विन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 17 अक्टूबर 2024, शाम 04.55

कार्तिक पूर्णिमा – 15 नवंबर 2024

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुरू – 15 नवंबर 2024, सुबह 06.19
  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त – 15 नवंबर 2024, देर रात 02.58

मार्गशीर्ष पूर्णिमा – 15 दिसंबर 2024

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शुरू – 14 दिसंबर 2024, शाम 04.58
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि समाप्त – 15 दिसंबर 2024, दोपहर 02.31

New Year 2024 Upay: नए साल में जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस पहले दिन कर लें ये 5 काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *