Punjab CM Mohsin Naqvi set to be named PCB chief | मोहसीन नकवी बन सकते है PCB के नए चेयरमैन: फिलहाल पंजाब के CM, पिछले हफ्ते जका अशरफ ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था

लाहौर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एक वर्ष साल बाद पहली बार इलेक्शन से चैयरमैन चुना जाएगा। - Dainik Bhaskar

एक वर्ष साल बाद पहली बार इलेक्शन से चैयरमैन चुना जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB के चुनाव होने पर मोहसिन नकवी का अध्यक्ष पद संभालना लगभग तय है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक चुनाव अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकते हैं।

हाल ही में जका अशरफ ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद से बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी खाली है। अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था।

45 वर्षीय नकवी वर्तमान में पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उन्हें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अशरफ के छोड़े गए पद के लिए नामित किया गया है।

इंटरिम कमेटी के हेड थे अशरफ, तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था
जका अशरफ इंटरिम कमेटी (IMC) के हेड थे, यहां से उन्हें अंतरिम तौर पर अध्यक्ष बनाया गया था। अशरफ के साथ IMC के सदस्यों की जिम्मेदारी थी कि, वे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन करे और बोर्ड में चैयरमैन पद के लिए चुनाव कराएं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसलिए उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो कि अगले महीने पूरा होने वाला था। इससे पहले ही अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था।

नकवी भी 10 सदस्यीय IMC का हिस्सा हैं। नकवी के अलावा, IMC के अन्य नौ सदस्य कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुहम्मद मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, ख्वाजा नदीम, मुस्तफा रामदे, जुल्फिकार मलिक और खुर्रम करीम सोमरू हैं।

जका अशरफ ने जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला था।

जका अशरफ ने जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला था।

शाह खावर बने अस्थाई अध्यक्ष
PCB के चुनाव आयुक्त शाह खावर ने अध्यक्ष के रूप में अस्थाई प्रभार लिया है। वह बुधवार को गद्दाफी स्टेडियम में PCB मुख्यालय में एक बैठक करेंगे, जिसमें PCB चुनावों का कार्यक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है। एक बार चुनाव होने के बाद, अध्यक्ष को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा।

एक साल बाद चुनाव से मिलेगा चैयरमैन
एक वर्ष साल बाद पहली बार इलेक्शन से चेयरमैन चुना जाएगा। इससे पहले आखिरी बार दिसंबर 2022 में रमिज राजा को हटा दिया गया था और नजम सेठी PCB के हेड बने थे। हांलाकि, उन्होंने राजनीतिक कारणों से जून 2023 में पद छोड़ दिया था।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *