Priyanka Chopra shared her daughter’s video | प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की वीडियो: इंग्लिश में बात करती दिखीं मालती, वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती की तस्वीर और वीडियो शेयर की है। वीडियो में मालती की आवाज सुनाई दे रही है। वो इंग्लिश में मां प्रियंका से बात कर रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस मालती की वीडियो काफी एंजॉय कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने पहली बार मालती की बोलते हुए वीडियो शेयर की है। इस वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मालती वीडियो में ‘हाइक ओके, हियर वी गो लुक एट दिस’ बोलते हुए नजर आईं। फैंस को उनकी आवाज बहुत पसंद आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ हाइकिंग के लिए गयी हुई हैं, जहां की कई खूबसूरत फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- प्रकृति का जादू, उसका पहला फूटवॉक। उसने हर चीज को छुआ, पोखरों में तब तक कूदती रही जब तक कि उसके घुटनों तक कीचड़ नहीं आ गया। उसे पहली बार सब कुछ एक्सपीरियंस करते हुए देखना बहुत खूबसूरत है। ये सब उसके जादू की धूल है जो वो मेरे जीवन में छिड़कती है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कहा कि मालती बिल्कुल निक जोनस जैसी दिखती हैं। लोग मालती की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक ‘सिटाडेल 2’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

प्री-मैच्योर हुई थी बच्ची

प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पैदा होने की तारीख अप्रैल की दी थी, लेकिन वह जनवरी में ही पैदा हो गई। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्ची कुछ कमजोर भी थी। इसके लिए निक-प्रियंका ने यह फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगी।

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनस से शादी

प्रियंका- निक की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्रचलित है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *