Priyanka Chopra becomes part of ‘Me at 21’ trend | ‘Me at 21’ ट्रेंड का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा: शेयर की पुरानी तस्वीरें, करीना और काजोल ने भी फॉलो किया इंस्टाग्राम ट्रेंड

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रेंड चल रहा है, जहां लोग अपनी 21 साल की उम्र की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटी भी इसमें शामिल हो चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो के साथ, उन्होंने लिखा, ‘चलो तुम्हें 21 साल की उम्र में देखते हैं’। बता दें प्रियंका से पहले काजोल ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया था।

प्रियंका का 21 साल वाला लुक

शेयर की गई तस्वीरों में उनका लुक आज के लुक बेहद अलग है। बात करें हेयरस्टाइल की तो एक तस्वीर में प्रियंका ओपन हेयर में है। वहीं बाकी दोनों तस्वीरों में उन्होंने मेसी हेयर बन बनाया हुआ है।

तस्वीरों में प्रियंका एनिमल-प्रिंट वाली आउटफिट, डेनिम शॉर्ट्स और एक चौड़ी बेल्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने काउबॉय हैट से अपना लुक कंप्लीट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तब से बहुत कुछ सीखा’।

आखिरी तस्वीर में वो डेनिम मिनी स्कर्ट और फ्रंट रिप्ड टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ब्रॉन्जर’।

करीना कपूर ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया

प्रियंका के साथ ही करीना कपूर खान ने भी ये ट्रेंड फॉलो किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। करीना ने फिल्म ‘अशोका’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुझे आज सुबह 21 साल जैसा महसूस हुआ। तस्वीर में करीना के साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।

प्रिंयका और निक को छोड़ना पड़ा LA वाला घर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना LA वाला घर छोड़ दिया है। कपल ने साल 2019 में ये बंगला लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी कि 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। खबरों की मानें तो इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज की वजह से प्रियंका और निक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पाइप लीकेज के कारण उनके घर की दीवारों पर सीलन आने लगी थी। इसलिए कपल को ये घर छोड़ना पड़ा। इस मामले में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर केस भी कर दिया है।

इस लग्जरी प्रॉपर्टी में क्या-क्या है

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इस घर में रहती हैं। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 9 बाथरूम, टेम्परचर कंट्रोल वाइन सेलर, शेफ किचन, होम थिएटर, बॉलिंग एली, स्पा, स्टीम शावर, जिम और बिलियर्ड रूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *